1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. यामाहा इस साल लॉन्‍च करने जा रही है अपनी 3 पहिए वाली बाइक, ये भी हैं कतार में

यामाहा इस साल लॉन्‍च करने जा रही है अपनी 3 पहिए वाली बाइक, ये भी हैं कतार में

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Feb 27, 2018 08:10 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 08:10 pm IST

यामाहा ने पिछले साल अपनी तीन पहिए की बाइक निकेन की एक झलक दिखाई थी। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी साल इस तीन पहिए वाली बाइक लॉन्‍च कर सकती है।

yamaha- India TV Hindi
yamaha

नई दिल्‍ली। यामाहा ने पिछले साल अपनी तीन पहिए की बाइक निकेन की एक झलक दिखाई थी। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी साल इस तीन पहिए वाली बाइक लॉन्‍च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस साल अपने अन्‍य वाहन भी लॉनच कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस तीन पहिया बाइक या अन्‍य बाइक के संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

पिछले साल यामाहा की जिस निकेन बाइक की तस्‍वीर सामने आई थी वह वास्‍तव में इंजीनियरिंग का करिश्‍मा है। इस थ्री-व्हीलर बाइक के आगे दो पहिए होंगे जो बाइक को मोड़ते समय झुक जाएंगे। जापान की कंपनी यामाहा इस बाइक को लीनिंग मल्टी-व्हील सैगमेंट में उतारेगी। कंपनी ने 2017 के टोक्यो मोटर शो में इस बाइक को प्रदर्शित किया था। इससे पहले कंपनी 2014 में पहली थ्री-व्हीलर स्‍कूटर ट्राइसिटी लॉन्च कर चुकी है।

यामाहा मोटर कंपनी के प्रसिडेंट और सीईओ योशिहिरो हिदाका इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि आने वाले समय में कंपनी थ्री-व्हीलर सैगमेंट में और भी वाहन पेश करेगी। फिलहाल नइ वाहनों पर कंपनी की रिसर्च और डेवेलपमेंट टीम काम कर रही है। यामाहा के सीईओ ने एक प्रेज़ेंटेशन दिखाया जिसमें ऐसे ही एक तीन पहियों वाले वाहन की एक ब्लर इमेज दिखाई गई। ये वाहन तीन पहियों वाली स्कूटर ट्राइसिटी और 2017 में शोकेस हुई यामाहा निकेन के बीच की जगह लेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा