1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. खरीदना चाहते हैं 8 सीटर SUV कार, जानिए इस कार के दमदार फीचर्स के बारे में यहां

खरीदना चाहते हैं 8 सीटर SUV कार, जानिए इस कार के दमदार फीचर्स के बारे में यहां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 21, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Feb 21, 2023 04:19 pm IST

भारतीय बाजार में 7 सीटर SUVs की भरमार है। अगर आप शोरूम में भी जाएंगे तो आप देखेंगे कि कई कारें आपको बताएंगी। Mahindra की SUV के अलावा, हमारी लिस्ट में महिंद्रा मराजो और Lexus LX जैसी गाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के फीचर्स के बारे में।

8 Seater SUV Car- India TV Hindi
8 सीटर एसयूवी कार के बारे में जानिए Image Source : MAHINDRA, TOYOTA, LEXUS

इन दिनों मार्केट में गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है। कई SUV और XUV गाड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। आप अपने पसंद और बजट के अनुसार अपने लिए एक सही गाड़ी खरीद सकते हैं। बात करें SUV गाड़ियों की तो उनमें बहुत सारी सुविधाएं मिलती है। ये कंफर्ट के साथ साथ सेफ्टी भी प्रोवाइड करता है। मार्केट में कई टाइप की एसयूवी कार मौजूद है छोटे से लेकर बड़े तक। अगर आपका परिवार बड़ा है और आप 8 सीटर एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको उनके बारे में बताएंगे।

आजकल भारतीय बाजार में 6-7 सीटर कारों की काफी डिमांड है। ऐसे में आज हम आपको 8 सीटर एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप परिवार के अलावा इन कारों का कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी कर सकते हैं। भारतीय बाजार में 7 सीटर SUVs की भरमार है। अगर आप शोरूम में भी जाएंगे तो आप देखेंगे कि कई कारें आपको बताएंगी। Mahindra की SUV के अलावा, हमारी लिस्ट में महिंद्रा मराजो और Lexus LX जैसी गाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के फीचर्स के बारे में।

Mahindra Marazzo

वैसे तो Mahindra की Marazzo की बिक्री ज्यादा नहीं हुई है लेकिन अगर इस कार में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे। इस एसयूवी की कीमत 13 लाख 41 हजार रुपये से शुरू होती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 8 सीटें मिलेंगी। यह ऑप्शन आपको इसके बेस वेरिएंट M2 में ही मिलेगा। इसमें आपको 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। 

वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर Marazzo का माइलेज 17.3 kmpl है। इसकी लंबाई 4585mm, चौड़ाई 1866mm और व्हीलबेस 2760mm है।

Toyota Innova Crysta

मल्टी पर्पस व्हीकल (एमपीवी) में सबसे लोकप्रिय नाम टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा है। भारतीय बाजार में आज कई कारें आ चुकी हैं लेकिन इस एसयूवी को आज भी काफी लोग पसंद करते हैं। इस कार में मिलने वाली 8 सीटें ज्यादातर लोगों की जरूरतें पूरी करती हैं। यह वेरिएंट आपको 18 लाख 14 हजार की एक्स-शोरूम कीमत पर मिल जाएगा। इस गाड़ी में आपको 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।

Lexus LX

एसयूवी केवल 7.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस एसयूवी में भी आपको 8 सीटें मिलती हैं। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 5663 सीसी का इंजन मिलता है। लेक्सस एलएक्स की लंबाई 5100 मिमी, चौड़ाई 1990 मिमी और ऊंचाई 1895 मिमी^3 मिमी है। इसकी कीमत लगभग 2.63 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा