1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति की सभी गाड़ियां हुईं महंगी, आज से कीमत में इतने फीसदी की हो गई बढ़ोतरी

मारुति की सभी गाड़ियां हुईं महंगी, आज से कीमत में इतने फीसदी की हो गई बढ़ोतरी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 16, 2023 11:28 am IST,  Updated : Jan 16, 2023 11:37 am IST

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ''विभिन्न मॉडलों के वाहनों की कीमत में औसत लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

मारुति - India TV Hindi
मारुति Image Source : PTI

मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार मूल्य वृद्धि की है। इससे पहले अप्रैल 2022 में वाहनों की कीमत बढ़ाई गई थी। मारुति सुजुकी ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसके साथ ही अप्रैल 2023 से लागू होने वाले सख्त उत्सर्जन मानकों के अनुरूप मॉडल बनाने के कारण भी कीमतें बढ़ी हैं। 

मारुति
Image Source : PTIमारुति

ऑल्टो से लेकर विटारा हुई महंगी 

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ''विभिन्न मॉडलों के वाहनों की कीमत में औसत लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस सांकेतिक आंकड़े की गणना दिल्ली में शोरूम कीमत के आधार पर की गई है। यह वृद्धि 16 जनवरी, 2023 से लागू होगी।'' कंपनी अपनी शुरुआती छोटी कार ऑल्टो से लेकर एसयूवी ग्रैंड विटारा तक विस्तृत श्रृंखला के वाहन बेचती है, जिनकी दिल्ली में शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये के बीच है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा