1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ठंड के मौसम में सिंगल रोड पर ओवरटेक करने से बचें, ओवरटेकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

ठंड के मौसम में सिंगल रोड पर ओवरटेक करने से बचें, ओवरटेकिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 24, 2022 07:28 am IST,  Updated : Dec 24, 2022 07:28 am IST

सिंगल रोड पर ओवरटेक करने के लिए सामने वाली गाड़ी से दूरी बना कर रखें, ओवरटेक करने से पहले हॉर्न जरूर बजाएं।

ओवरटेक - India TV Hindi
ओवरटेक Image Source : FILE

आए दिन हमें रोड एक्सीडेंट की खबर आती रहती है। कई बार ऐसे में लोगों को गंभीर चोट लगती है तो वहीं कुछ लोगों की जान भी चली जाती है। इन एक्सीडेंट में ओवरटेक करने वाली गाड़ियों की संख्या अधिक होती है। ठंड के मौसम में ऐसी घटनाएं ज्यादा होती हैं। जब भी लोग गाड़ी को ओवरटेक करते हैं तो ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे एक्सीडेंट के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसलिए ओवरटेक करने से बचना चाहिए। हालांकि कई बार गाड़ी को ओवरटेक करना जरूरी हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनका ध्यान गाड़ी को ओवरटेक करते समय रखना चाहिए।  

सिंगल रोड पर ओवरटेक करें

जब आप सिंगल रोड पर गाड़ी चलाएं तो उस समय ओवरटेक करने से बचें। अगर किसी परिस्थिति में ओवरटेक करने की जरूरत पड़े तो ऐसे में सामने वाली गाड़ी से सही दूरी बनाकर ओवरटेक करें। ऐसे में आप सामने से आ रही गाड़ी पर भी नजर रख पाएंगे।

गाड़ी मोड़ते समय ओवरटेक करें

कई बार लोग गाड़ी मोड़ते समय ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं जिससे कई बार एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ जाता है। गाड़ी मोड़ते समय हमें सामने से आ रही गाड़ी का अंदाजा नहीं लग पाता है। इसलिए ऐसे में गाड़ी को स्लो रखना बहुत जरूरी है।

स्पीड में चल रही गाड़ी से ओवरटेक करें
अगर आप स्पीड में चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस ख्याल को दिमाग से निकाल दें क्योंकि ऐसे में आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अगर आप उस गाड़ी को ओवरटेक करना चाहते हैं तो आपको अपने गाड़ी की स्पीड उस गाड़ी से बढ़ानी होगी और ऐसी स्थिति में कभी-कभी गाड़ी का कंट्रोल खो सकता है।

ओवरटेक करते समय हॉर्न का इस्तेमाल करें
अगर आप किसी गाड़ी को ओवरटेक करना चाहते हैं तो उससे पहले हॉर्न बजाना बहुत जरूरी है। इससे आगे वाली गाड़ी को पता चल जाएगा कि आप आगे जाना चाहते हैं और वो आपको साइड दे देगा।

हमेशा राइट साइड से ओवरटेक करें
जब भी गाड़ी को ओवरटेक करें तो हमेशा राइट साइड से करें। ऐसा इसलिए क्योंकि राइट साइड से सामने वाली गाड़ी को आप दिख जाएंगे। ओवरटेक करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि सामने वाली गाड़ी ने राइट टर्न होने का इंडिकेशन न दिया हो। वरना एक्सीडेंट होने का खतरा हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा