1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टू-व्हीलर की बिक्री में 13 फीसदी का बड़ा उछाल, कारों की बिक्री इतनी बढ़ी

टू-व्हीलर की बिक्री में 13 फीसदी का बड़ा उछाल, कारों की बिक्री इतनी बढ़ी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 12, 2024 02:26 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 02:26 pm IST

सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,79,74,365 इकाई रही, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,58,62,771 इकाई थी।

Auto Sale - India TV Hindi
कारों की बिक्री Image Source : FILE

देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर बूम पर है। टू-व्हीलर से लेकर कार, बस और ट्रक की जबरदस्त मांग बनी हुई है। इससे गाड़ियों की बिक्री के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आपको बता दें कि भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 8.4 प्रतिशत बढ़कर 42,18,746 इकाई हो गई। उद्योग निकाय सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल यात्री वाहन आपूर्ति 38,90,114 इकाई रही थी। 

दोपहिया वाहनों की बंपर बिक्री 

सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.3 प्रतिशत बढ़कर 1,79,74,365 इकाई रही, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,58,62,771 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में सभी श्रेणियों में वाहन बिक्री 12.5 प्रतिशत बढ़कर 2,38,53,463 इकाई रही जो वित्त वर्ष 2022-23 में 2,12,04,846 इकाई थी। 

मोटर वाहन खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी 

हाल ही में यात्री वाहन, तिपहिया वाहन और ट्रैक्टर की रिकॉर्ड बिक्री के दम पर मोटर वाहन खुदरा बिक्री में वित्त वर्ष 2023-24 में दोहरे अंक की वृद्धि देखी गई। डीलरों के संगठन फाडा ने यह जानकारी दी थी। पिछले वित्त वर्ष में मोटर वाहन खुदरा बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,45,30,334 इकाई हो गई, जबकि 2022-23 में यह 2,22,41,361 इकाई थी। यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की पिछले वर्ष रिकॉर्ड बिक्री हुई। वहीं मार्च में कुल पंजीकरण सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,27,177 इकाई रहा। मार्च 2023 में 3,43,527 इकाइयों की तुलना में यात्री वाहन की खुदरा बिक्री छह प्रतिशत घटकर 3,22,345 इकाई रही। हालांकि, पिछले महीने दोपहिया वाहनों का पंजीकरण सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 15,29,875 इकाई हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा