1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी के खिलाफ इस वजह से राजस्व खुफिया निदेशालय ने शुरू की जांच, कंपनी ने कहा-देंगे जवाब

मारुति सुजुकी के खिलाफ इस वजह से राजस्व खुफिया निदेशालय ने शुरू की जांच, कंपनी ने कहा-देंगे जवाब

 Published : Feb 21, 2024 04:33 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 04:51 pm IST

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 20 फरवरी 2024 को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की हैदराबाद यूनिट से पूछताछ के संबंध में एक लेटर मिला है।

 जांच आयातित पुर्जे के गलत एचएसएन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड को लेकर हो रही है।- India TV Hindi
जांच आयातित पुर्जे के गलत एचएसएन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड को लेकर हो रही है। Image Source : FILE

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच आयातित पुर्जे के गलत एचएसएन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड को लेकर हो रही है। भाषा की खबर के मुताबिक,मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 20 फरवरी 2024 को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की हैदराबाद यूनिट से पूछताछ के संबंध में एक लेटर मिला है।

किस तरह के उठे सवाल

खबर के मुताबिक, कंपनी ने राजस्व खुफिया निदेशालय की तरफ से, एक आयातित पुर्जे के गलत एचएसएन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड को लेकर उसके खिलाफ जांच शुरू करने की बुधवार को जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, पूछताछ में पाया गया कि आयातित वस्तु ‘शाफ़्ट अस्सी प्रोपेलर’ को डब्ल्यूसीओ (विश्व सीमा शुल्क संगठन) के व्याख्यात्मक नोट्स के मुताबिक गलत एचएसएन कोड के तहत आयात किया गया। साथ ही कुछ मोटर वाहन पुर्जों पर 18 प्रतिशत की दर से आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड वस्तु एवं सेवा कर) का भुगतान किया गया है, जबकि सही आईजीएसटी 28 प्रतिशत है।

मारुति सुजुकी ने कहा- हम देंगे जवाब

कंपनी ने कहा कि वह उचित जवाब दायर करेगी। मारुति सुजुकी ने कहा है कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की तरफ से किए गए इस पूछताछ का वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।  मारुति सुजुकी इंडिया का स्टॉक आज पिछले दिन की तुलना में 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 11,450.0 रुपये की कीमत पर बंद हुई। देश की अग्रणी और सबसे तेजी से बढ़ती वाणिज्यिक वाहन रेंज, मारुति सुजुकी टूर रेंज भारत में 5 लाख बिक्री के ऐतिहासिक मील के पत्थर तक पहुंच गई है। देश की टॉप 10 बिकने वाली कारों में सबसे ज्यादा मॉडल मारुति सुजुकी के होते हैं। कंपनी लगातार अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने का इरादा रखती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा