1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Handbrake Rules: कभी भूलकर भी न करें इस प्रकार कार के हैंड ब्रेक का इस्तेमाल, पड़ जाएगा भारी

Handbrake Rules: कभी भूलकर भी न करें इस प्रकार कार के हैंड ब्रेक का इस्तेमाल, पड़ जाएगा भारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 17, 2023 03:41 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 03:41 pm IST

कार में हैंडब्रेक काफी इंपोर्टेंट है। इसके क्या फायदे हैं कार ढलान पर आगे या पीछे नहीं जा पाती है। लेकिन, कभी-कभी कार को लंबे समय तक पार्क करने पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कार में हैंडब्रेक का...- India TV Hindi
कार में हैंडब्रेक का ऐसे करें इस्तेमाल Image Source : CANVA

Handbrake in Car: इन दिनों कार खरीदने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। कार चलाना भी कई लोगों का शौक होता है, लेकिन हर कोई गाड़ी चलाने के नियम और कार के मेंटेनेंस के बारे में नहीं जानता। ऐसे में कई बार अनजाने में कार में बड़ी खराबी आ जाती है और कार मालिक का फालतू खर्च बढ़ जाता है। कार का हैंडब्रेक एक ऐसा ही फीचर है, जिसका इस्तेमाल लोग कई बार इमरजेंसी में ब्रेक लगाने के लिए भी करते हैं। कार पार्क करने के बाद भी सभी लोग सबसे पहले हैंड ब्रेक लगाते हैं। इससे कार ढलान पर आगे या पीछे नहीं जा पाती है। लेकिन, कभी-कभी कार को लंबे समय तक पार्क करने पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं हैंडब्रेक इस्तेमाल करने का सही तरीका।

हैंडब्रेक कैसे काम करता है-

हैंडब्रेक कार का एक ऑप्शनल ब्रेक है। इसके इस्तेमाल से सीधे पिछले पहिये रुक जाते हैं। हालांकि, यह मैन ब्रेक से कम प्रभावी है। इसका उपयोग तभी किया जाता है जब मुख्य ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहे हों। इसके अलावा कार को पार्क करने के बाद भी हैंडब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि कार आगे-पीछे न जाए।

अब जानते हैं कि हैंडब्रेक का इस्तेमाल कब नहीं करना चाहिए-

वैसे तो हैंडब्रेक काफी काम आता है, लेकिन अगर आप कार को काफी देर तक पार्क कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इसके कई नुकसान हो सकते हैं और आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कार के बारे में जिन्हें जानकारी है वो इस बात को जानते हैं कि ज्यादा देर तक कार में खड़े रहने से ब्रेक पैड्स के जाम होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर एक बार ब्रेक पैड्स जाम हो जाते हैं तो उन्हें बदलना पड़ता है, जो आपको काफी महंगा पड़ सकता है।

यही सही तरीका है

हर बार पार्क करते समय आपको अपने इमरजेंसी ब्रेक का उपयोग करना चाहिए, लेकिन सावधान रहें कि कार को बहुत देर तक पार्क न करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहाड़ी पर हैं या कार को फ्लैट पार्किंग प्लेस पर पार्क कर रहे हैं। इमरजेंसी के समय हैंडब्रेक का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, यदि आप कार पार्क कर रहे हैं, तो आप गियर भी लगा सकते हैं। या आप पहिये के नीचे कोई पत्थर रख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा