1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो मोटोकॉर्प लॉन्च करेगी 12 से ज्यादा नए मॉडल, चालू वित्त वर्ष में डबल डिजिट में ग्रोथ की उम्मीद

हीरो मोटोकॉर्प लॉन्च करेगी 12 से ज्यादा नए मॉडल, चालू वित्त वर्ष में डबल डिजिट में ग्रोथ की उम्मीद

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : May 25, 2026 07:40 am IST,  Updated : May 25, 2026 07:40 am IST

हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि स्कूटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 125 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिल और एंट्री लेवल की मोटरसाइकिल में मजबूत प्रदर्शन के कारण उसकी बाजार स्थिति और मजबूत हुई है।

Hero MotoCorp, Hero MotoCorp upcoming bikes, Hero MotoCorp upcoming motorcycles, Hero MotoCorp upcom- India TV Hindi
हीरो मोटोकॉर्प प्लांट Image Source : AFP

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 में डबल डिजिट की ग्रोथ दर्ज करने का भरोसा जताया है। कंपनी का कहना है कि वो इस दौरान 12 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स मार्केट में उतारेगी और इलेक्ट्रिक स्कूटर बिजनेस को तेजी से बढ़ाएगी। कंपनी के सीईओ हर्षवर्धन चितले ने कहा कि स्कूटर बिजनेस कंपनी के लिए प्रमुख वृद्धि के केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि साल 2030 तक कंपनी की कुल स्कूटर बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कम प्रदूषण वाले पावरट्रेन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है और बाजार में अपनी टॉप पोजिशन को बनाए रखने के लिए कंपनी अलग-अलग विकल्पों पर काम कर रही है। 

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में काफी तेज हुआ कॉम्पिटीशन

हर्षवर्धन चितले ने कहा, "अभी तक हम सबसे आगे हैं और आगे भी टॉप पर बने रहने की उम्मीद करते हैं। हमारा पूरा ध्यान ग्राहकों के लिए सुरक्षित और ज्यादा एफिशिएंट प्रोडक्ट बनाकर उपलब्ध कराने पर है। हमारे प्रोडक्ट्स और डीलर नेटवर्क को लेकर हमें पूरा भरोसा है।" उन्होंने माना कि भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में कॉम्पिटीशन काफी तेज हो चुका है, लेकिन ऑटो मैन्यूफैक्चरर्स के संगठन सियाम के आंकड़ों को देखें तो कंपनी की टॉप पोजिशन वाली स्थिति और बेहतर हुई है। सियाम के अनुसार, पिछले 6-7 सालों में प्रतिस्पर्धियों के साथ अंतर घट रहा था, लेकिन बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने दोबारा बढ़त मजबूत की है। 

हीरो मोटोकॉर्प ने 2025-26 में बेचीं 54.93 लाख मोटरसाइकिलें

हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि स्कूटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 125 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिल और एंट्री लेवल की मोटरसाइकिल में मजबूत प्रदर्शन के कारण उसकी बाजार स्थिति और मजबूत हुई है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने 2025-26 में 54.93 लाख मोटरसाइकिल और 5.72 लाख स्कूटर बेचे। वहीं, हीरो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने इसी अवधि में 25.89 लाख मोटरसाइकिल और 31.62 लाख स्कूटर की बिक्री की। 

नए प्रोड्क्ट्स को लेकर क्या बोले सीईओ

चालू वित्त वर्ष के अनुमान के बारे में चितले ने कहा कि बीते वित्त वर्ष की डबल डिजिट की ग्रोथ इस साल भी जारी रहने की उम्मीद है। इसके पीछे एक्सपोर्ट, इलेक्ट्रिक व्हीकल और स्कूटर बिजनेस में मजबूत मांग प्रमुख कारण होंगे। नए प्रोडक्ट्स के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी आमतौर पर हर साल 10 से 12 बड़े मॉडल पेश करती है और इस बार संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा मौजूदा मॉडल के एडवांस्ड वैरिएंट के साथ ये संख्या 40-50 तक पहुंच सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा