1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. कैसे जानें कि आपकी कार के ब्रेक होने वाले हैं खराब, जानिए कब बदलना है जरूरी

कैसे जानें कि आपकी कार के ब्रेक होने वाले हैं खराब, जानिए कब बदलना है जरूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 20, 2023 02:17 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 02:17 pm IST

गाड़ी में वैसे तो सारे फंक्शन इंपोर्टेंट हैं लेकिन ब्रेक का सही होना सबसे अधिक जरूरी है। अगर ब्रेक में किसी तरह की समस्या होती है तो इससे न केवल एक्सीडेंट बल्कि जान भी जा सकती है। इसलिए कार और बाइक में ब्रेक का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं विस्तार से।

Break Condition- India TV Hindi
Break Condition चेक करना बहुत जरूरी है Image Source : CANVA

Car Brakes: किसी भी तरह के वाहन के लिए ब्रेक बहुत जरूरी होता है, चाहे वह दुपहिया हो या चौपहिया। इसका उपयोग वाहन को रोकने के लिए किया जाता है। गाड़ी चलाते समय ब्रेक का फेल होना या उसमें किसी भी तरह की दिक्कत न सिर्फ एक्सीडेंट का कारण बन सकती है बल्कि कई लोगों की जान भी जा सकती है। लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जो इस पर ध्यान देते हैं। समय रहते इस पर ध्यान देकर आप हादसों से बच सकते हैं। इसके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ब्रेक को कब चेक करना है।

कई बार ब्रेक की समस्या के चलते गाड़ी के टायर भी जल्दी खराब हो जाते हैं। इससे बाद में हजारों रुपये वाहन पर खर्च करने पड़ते हैं। इसे खराब होने से बचाने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।

ब्रेक कब करें चेक? 

वाहनों के ब्रेक को चेक करने का कोई सही समय नहीं होता है। अगर आप रेगुलर कार चलाते हैं और ऐसे में ब्रेक से किसी तरह की आवाज आ रही है तो एक बार कार से उतरकर चेक कर लें। इतना ही नहीं, अगर ब्रेक लगाने के लिए अधिक ताकत की आवश्यकता होती है, तो ऐसी स्थिति में आप किसी मैकेनिक से ब्रेक की जांच करवा सकते हैं। कई बार व्हील अलाइनमेंट समय पर न होने की वजह से बिना ब्रेक लगाए भी गाड़ी बीच में ही रुक जाती है।

ब्रेक में खराबी आने के क्या हैं कारण?

ब्रेक फेल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर इसमें तेल और ग्रीस की कमी के कारण तरह-तरह की आवाजें आने लगती हैं। उबड़ खाबड़ या पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाते समय टायर के नीचे पत्थर आने के बाद ब्रेक मारने पर यह भी समस्या पैदा कर सकता है। इसके अलावा जब ब्रेक शू घिस जाता है तो उसे इस्तेमाल करने के लिए अधिक बल लगाना पड़ता है। व्हील अलाइनमेंट समय पर न होने के कारण भी ब्रेक घिसने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

ब्रेक रिप्लेसमेंट कब करना चाहिए?

अगर बार-बार ब्रेक रिपेयर करने के बाद भी यह खराब हो जाता है तो इसे जल्द ही बदलवा लें। ब्रेक की भी एक्सपायरी डेट होती है। इससे अधिक होने पर टूट-फूट के कारण तरह-तरह की परेशानियां आती रहती हैं। वाहनों में ब्रेकिंग सिस्टम बदलने पर हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं। इसी वजह से कुछ लोग इसे खराब होने के बाद भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार में वाहन चलाने से उसे कंट्रोल करने में कई दिक्कतें आ सकती हैं। इसे बदलने से पहले किसी  मैकेनिक की सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा