1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अब विदेशों में दिखेगा महिंद्रा का दम! Scorpio Lifestyler के साथ कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान, इन देशों पर होगी खास नजर

अब विदेशों में दिखेगा महिंद्रा का दम! Scorpio Lifestyler के साथ कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान, इन देशों पर होगी खास नजर

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Aug 23, 2026 11:50 am IST,  Updated : Aug 23, 2026 11:50 am IST

भारतीय ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अब अपने वाहनों को ग्लोबल मार्केट में और तेजी से पहुंचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने नई Scorpio Lifestyler पिकअप के जरिए एक्सपोर्ट बढ़ाने का बड़ा प्लान बनाया है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो...- India TV Hindi
महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर Image Source : POSTED ON X BY @MAHINDRA_AUTO

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अब विदेशी बाजारों में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Scorpio Lifestyler पिकअप पेश किया है, जिसे भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी की योजना इस पिकअप के जरिए एक्सपोर्ट बढ़ाने की है।

महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के ED एवं CEO राजेश जीजरिकर के मुताबिक, Lifestyler को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में उतारने की संभावना है। इसके अलावा ASEAN क्षेत्र के कुछ देशों में भी कंपनी इस पिकअप को लॉन्च करने पर विचार कर सकती है।कंपनी फिलहाल ASEAN क्षेत्र में केवल इंडोनेशिया में मौजूद है। ऐसे में नए पिकअप के जरिए दूसरे बाजारों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका महिंद्रा को मिल सकता है।

भारत में 2027 में होगी एंट्री

भारत में यह पिकअप महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर नाम से अप्रैल 2027 में बाजार में आने की उम्मीद है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में इसे महिंद्रा लाइफस्टाइलर के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इसे शुरुआत से ही एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित किया गया है।

लाइफस्टाइल सेगमेंट पर भी नजर

महिंद्रा को उम्मीद है कि यह पिकअप सिर्फ व्यावसायिक उपयोग तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी इसे ऐसे ग्राहकों के लिए भी देख रही है जो कैंपिंग, ट्रैवल और आउटडोर गतिविधियों के लिए अपने साथ सामान लेकर जाना पसंद करते हैं। कॉफी प्लांटेशन मालिकों से लेकर परिवार या दोस्तों के साथ कैंपिंग करने वाले लोग इसके संभावित ग्राहक हो सकते हैं।

एक्सपोर्ट में पहले ही बढ़ी ग्रोथ

महिंद्रा के ऑटोमोटिव कारोबार का एक्सपोर्ट 2025-26 में 41,030 वाहन रहा, जो पिछले साल के 34,709 वाहनों से 18.2 फीसदी ज्यादा है। कंपनी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जैसे बाजारों में SUV बेचती है।

EV कारोबार में भी तेज बढ़ोतरी

महिंद्रा का इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। 2025-26 में कंपनी ने 57,472 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 14,183 था। कंपनी के मुताबिक, कुल SUV बिक्री में EV की हिस्सेदारी अब करीब 12 फीसदी तक पहुंच चुकी है। ऐसे में स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के साथ बढ़ता एक्सपोर्ट और EV कारोबार महिंद्रा की ग्लोबल ग्रोथ रणनीति को नई रफ्तार दे सकता है।

यह भी पढ़ें- मारुति और हुंडई के बाद अब टाटा ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका! 1 सितंबर से महंगी हो जाएंगी कारें, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा