1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mahindra ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक XUV400 से उठाया पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

Mahindra ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक XUV400 से उठाया पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

 Published : Sep 09, 2022 05:13 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 05:58 pm IST

Mahindra SUV: आखिरकार महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Mahindra XUV400 से पर्दा हटा दिया है। कंपनी ने इसके फर्स्ट लुक के साथ इसके फीचर्स के बारे में भी खुलासा किया है।

Mahindra- India TV Hindi
Mahindra ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक XUV400 से उठाया पर्दा Image Source : MAHINDRA SITE

Mahindra SUV: आखिरकार महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Mahindra XUV400 से पर्दा हटा दिया है। कंपनी ने इसके फर्स्ट लुक के साथ इसके फीचर्स के बारे में भी खुलासा किया है। कार की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 में भारत के 16 शहरों में पहले चरण में शुरू होगी। बता दें, Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की आधिकारिक लॉन्चिंग जनवरी 2023 में होगी।

Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की खासियत

नई महिंद्रा XUV400 टाटा नेक्सॉन ईवी प्राइम, नेक्सॉन ईवी मैक्स, एमजी जेडएस ईवी को टक्कर देने जा रही है। यह 4200 मिमी लंबी और 1821 मिमी चौड़ी है। इसमें 418 लीटर की अधिकतम बूट स्पेस मिलेगी। Mahindra का दावा है कि XUV400 नॉन-लक्ज़री कार सेगमेंट में सबसे तेज़ रफ्तार पकड़ने वाली EV होगी, क्योंकि यह क्लास-लीडिंग 310 Nm टार्क की बदौलत सिर्फ 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटा है।

80 प्रतिशत चार्ज करने में 50 मिनट का समय

Mahindra XUV400 में 39.4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है और भारतीय ड्राइविंग साइकिल मानकों (MIDC) के अनुसार सिंगल चार्ज पर 456 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने का दावा किया जाता है। इसके अलावा, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 50kW DC फास्ट चार्जर से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 50 मिनट का समय लगेगा। बता दें, जब 7.2 kW/32A आउटलेट के माध्यम से चार्ज किया जाता है, तो 0 से 100 प्रतिशत चार्ज प्राप्त करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है और इसे मानक 3.3 kW/16A घरेलू सॉकेट का उपयोग करके 13 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

महिंद्रा की ये पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी

महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के खुलासे के बाद एमएंडएम लिमिटेड ने कहा, “महिंद्रा समूह 2040 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारी ईवी गेम योजना इस मिशन के मूल में है। हम ऑल-इलेक्ट्रिक महिंद्रा एक्सयूवी400 के अनावरण के साथ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपना काम कर रहे हैं, जो हमारे समझदार ग्राहकों के लिए एक मजेदार-टू-ड्राइव एसयूवी होगी”

भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन की मांग

भारत में इस समय मुख्य रूप से बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) और हाइब्रिड वाहन ही बनाए जा रहे हैं। टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगले कुछ वर्षों में कई बीईवी मॉडल उतारने की योजना बनाई हुई है। इन कंपनियों ने इस क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर संसाधन तैयार किए हैं। इसी तरह हुंदै, किआ और एमजी मोटर ने भी बीईवी मॉडल बाजार में पेश किए हैं। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी 2025 में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बीच मारुति सुजुकी ने अपनी कारों को और अधिक ईंधन कुशल बनाने के लिए हाइब्रिड तकनीक पर भी दांव लगाया है। इसके अलावा टोयोटा और होंडा ने भी देश में हाइब्रिड मॉडल पेश किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा