1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Good News: मारुति ने लॉन्च की भारत की सबसे किफायती कार, 35 किमी. का देती है माइलेज

Good News: मारुति ने लॉन्च की भारत की सबसे किफायती कार, 35 किमी. का देती है माइलेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 18, 2022 11:37 am IST,  Updated : Jan 18, 2022 11:37 am IST

कंपनी का दावा है कि यह वाहन एक किलो सीएनजी में 35.60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

Maruti ने किया Tata का मजा...- India TV Hindi
Maruti ने किया Tata का मजा किरकिरा, Tiago से पहले सिर्फ इतनी कीमत पर लॉन्च कर दी सेलेरियो CNG Image Source : MARUTI SUZUKI

Highlights

  • मारुति सुजुकी इंडियाने अपनी सेलेरियो का एस-सीएनजी संस्करण उतारा है
  • सेलेरियो एस-सीएनजी की दिल्ली शोरूम में कीमत 6.58 लाख रुपये है
  • यह वाहन एक किलो सीएनजी में 35.60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स जोरशोर से अपनी छोटी कार टिआगो के सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन मारुति ने इससे ठीक पहले अपनी भारतीय बाजा रमें सीएनजी कार उतार दी है। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी सेलेरियो गाड़ी का एस-सीएनजी संस्करण उतारा है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 6.58 लाख रुपये है। 

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि एस-सीएनजी प्रौद्योगिकी वाली नई सेलेरियो में के-श्रृंखला का 1.0 लीटर का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है कि यह वाहन एक किलो सीएनजी में 35.60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। 

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘नई सेलेरियो एस-सीएनजी को उतारने के साथ हम देश में हरित वाहनों को व्यापक रूप से अपनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ गए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा