1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Maruti Suzuki की नई एसयूवी 'VICTORIS' का माइलेज कितना दमदार? एक बार टैंक भरने पर कितनी दूरी तय करेगी?

Maruti Suzuki की नई एसयूवी 'VICTORIS' का माइलेज कितना दमदार? एक बार टैंक भरने पर कितनी दूरी तय करेगी?

 Published : Sep 03, 2025 08:04 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 08:04 pm IST

मारुति सुजुकी की नई एसयूवी VICTORIS को पेट्रोल, पेट्रोल/सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड फ्यूल ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। मारुति ने इस एसयूवी की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है।

मारुति सुजुकी की 3 सितंबर को लॉन्च हुई नई एसयूवी VICTORIS- India TV Hindi
मारुति सुजुकी की 3 सितंबर को लॉन्च हुई नई एसयूवी VICTORIS Image Source : IMAGE FROM VIDEO GRAB POSTED@MARUTI_CORP

मारुति सुजुकी की नई एसयूवी VICTORIS बुधवार को लॉन्च हुई है। यह एसयूवी खासकर हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस की मुख्य कॉम्पिटीटर मानी जा रही है। यह एसयूवी पेट्रोल, पेट्रोल/सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड फ्यूल ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। किसी भी कार के लिए माइलेज एक अहम हिस्सा है। फ्यूल आपके पॉकेट पर कितना असर डालेगी, इसका कैलकुलेशन हर कोई करना चाहता है। कंपनी भी इस बात को बखूबी जानती है। ऐसे में मारुति सुजुकी ने भी हरसंभव प्रयास किया है कि इस एसयूवी में बेहतर माइलेज मिल सके। एक बार टैंक फुल कराने पर यह कितनी दूरी तय करेगी, यह जानने से पहले आइए इस एसयूवी के माइलेज को समझ लेते हैं। 

VICTORIS का माइलेज

पावरट्रेन                                 माइलेज

पेट्रोल                                     21.18 किलोमीटर प्रति लीटर
पेट्रोल/सीएनजी                         27.02 किलोमीटर प्रति किलोग्राम
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (पेट्रोल eCVT)    28.65 किलोमीटर प्रति लीटर

एक बार टैंक फुल करने पर कितनी दूरी तय करेगी एसयूवी

सबसे पहले आप यह जान लें कि मारुति सुजुकी विक्टोरिस के फ्यूल टैंक की कैपिसिटी 45 लीटर है। अब अगर पेट्रोल फ्यूल वाली एसयूवी के टैंक को फुल करा लिया जाए तो कैलकुलेशन के मुताबिक, यह एसयूवी कुल 953.1 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। सीएनजी की बात करें तो गाड़ी में लगा सीएनजी टैंक 8-10 लीटर तक में फुल हो जाता है।

कंपनी के मुताबिक, अब सीएनजी पर 27.02 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज है तो सीएनजी टैंक फुल (10kg) कराने पर कैलकुलेशन करें तो एसयूवी 270.2 किलोमीटर तक का सफर तय करेगा। इसी तरह, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट वाली यह एसयूवी 1289.25 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। 

एसयूवी को 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग 

खबर के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने इस नए मॉडल के विकास में 1,240 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। विक्टोरिस एसयूवी को 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग भी मिली है। कुल बिक्री में एसयूवी का योगदान लगभग तीन गुना बढ़ गया है, जो वित्त वर्ष 2021 में 8.9% से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में लगभग 28% हो गया है। इस ट्रेंड को देखते हुए मारुति अब एसयूवी सेगमेंट पर विशेष फोकस कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा