1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Petrol-Diesel Price: हवाई जहाज का पेट्रोल महंगा, जानिए क्या दिल्ली लखनऊ पटना में बदले कार स्कूटर के तेल के दाम

Petrol-Diesel Price: हवाई जहाज का पेट्रोल महंगा, जानिए क्या दिल्ली लखनऊ पटना में बदले कार स्कूटर के तेल के दाम

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 16, 2022 10:08 am IST,  Updated : Jun 16, 2022 10:08 am IST

देश की राजधानी दिल्ली में 12 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price Today) 96.72 रुपए और डीजल (Delhi Diesel Price Today) 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

petrol diesel price- India TV Hindi
petrol diesel price Image Source : FILE

Highlights

  • तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है
  • कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी 6 अप्रैल, 2022 को की गई थी
  • महंगे क्रूड की वजह से कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों का असर आज हवाई जहाज के ईंधन यानि एटीएफ की कीमतों पर पड़ा है। जेट फ्यूल के दाम आज 16 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। हालांकि जमीन पर चलने वाली कारों स्कूटर बाइक और अन्य वाहनों पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को सुबह 6 बजे घोषित कीमतों में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि सरकार ने 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल करीब 9.30 रुपये सस्ता हुआ था। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी 6 अप्रैल, 2022 को की गई थी। इसके बाद करीब ढाई महीने से इसकी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

91 प्रतिशत बढ़ी एटीएफ की कीमतें 

बीते साल जून के मुकाबले एटीएफ 2022 में कीमत लगभग दोगुनी हो गई है, वहीं पिछले छह महीनों में कीमतों में 91% का इजाफा हुआ है। बता दें कि 3 जून को जेट ईंधन की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इससे पहले जनवरी से अब तक एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी की गई थी।

 

विभिन शहरों में पेटरोल-डीजल का आज का भाव

महानगर पेटरोल का रेट (रुपए रति लीटर) डीजल का रेट (रुपए रति लीटर)
दिलली    96.72  89.62 
मुंबई 111.35 97.28
चेननई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
लखनऊ 96.57 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48  93.72
नोएडा 96.57 89.96
पोरटब्‍लेयर  84.10 79.74
गुरुगराम  97.18 90.05
चंडीगढ 96.20 84.26

भारी उतार चढ़ाव के बाद कीमतें स्थिर

बीते साल नवंबर से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इसके बाद यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे। 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल में करीब 10 रुपये का इजाफा हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में 12 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price Today) 105.41 रुपए और डीजल (Delhi Diesel Price Today) 96.67 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन 21 मई को केंद्र सरकार की पहल के बाद लोगों को एक बार फिर से राहत मिली।

यहां चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा