1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Royal Enfield जल्द लॉन्च कर सकती है तीन शानदार बाइक्स, जानिए क्या होगा खास

Royal Enfield जल्द लॉन्च कर सकती है तीन शानदार बाइक्स, जानिए क्या होगा खास

 Published : Dec 17, 2022 06:14 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 06:14 pm IST

रॉयल एनफील्ड बाइक अधिकतर लोगों की पहली पसंद है। अब रॉयल एनफील्ड की तीन बाइक लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं वो बाइक कौन सी ही है और उसके क्या फीचर होंगे।

Royal Enfield  - India TV Hindi
Royal Enfield Image Source : FILE

भारतीय क्रूज और क्लासिक बाइक्स में रॉयल एनफील्ड का नाम सबसे ज्यादा सेलिंग बाइक्स में शामिल होता है। रॉयल एनफील्ड बुलेट ही अकेली ऐसी बाइक है जिसने एक समय पूरे भारत में तहलका मचा दिया था। आज भी बुलेट की डिमैन्ड हर क्रूज बाइक से अधिक होती है। बहुत से नॉन-बाइकर्स को तो शायद जानकारी भी न हो कि रॉयल एनफील्ड कंपनी बुलेट के अलावा भी एक से बढ़कर एक बाइक लॉन्च कर चुके हैं। लेकिन बाइक लवर्स रॉयल एनफील्ड हिमालयन हो या जीटी कॉन्टिनेन्टल, सबके बारे में अच्छे से जानते हैं।

अब वही बाइक लवर्स ये जानकार खुश होंगे कि रॉयल एनफील्ड 2023 में कई नई बाइक्स लॉन्च करने वाले हैं। इनमें से ये 3 बाइक्स बहुत खास और दमदार साबित हो सकती हैं

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटीओर 650

रॉयल एनफील्ड की मीटीओर ऑलरेडी बहुत फेमस क्रूज बाइक है। काफी समय से बाइकर्स इसके हेवी वेरिएन्ट की डिमैन्ड कर रहे थे। अब 2023 मई या जून में सुपर मीटीओर 650 लॉन्च करने वाले हैं, इसकी डिसप्लेसमेंट 350 से बढ़ाकर 648 कर दी गई है। इसकी दूसरी सबसे बड़ी खासियत है कि इसका इंजन ऑइल-एयर कूलिंग दोनों इनैबल है। इसकी फायदा ये है कि लंबी से लंबी दूरी तय करने पर भी इंजन स्मूद और फ्लॉलेस काम करता है। 6 स्पीड कॉन्स्टेन्ट मेश गेयर बॉक्स के साथ इस बार विंड शील्ड भी अवेलेबल है।

इसका अनुमानित प्राइस 3 लाख से 3 लाख 80 हजार के बीच हो सकता है।

रॉयल एनफील्ड 350 बुलेट नेक्स्ट जेन

रॉयल एनफील्ड बुलेट क्लासिक का 350 सीसी इंजन सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस बाइक के नये से ज्यादा पुराने मॉडल हमेशा चर्चा में रहे हैं। रॉयल एनफील्ड अब इसी वेरिएंट को नेक्स्ट जनरेशन वर्जन में अपडेट कर रहे हैं। बुलेट फैंस को इस बाइक का काफी समय से इंतजार है। इसे छोटे मोटे अपडेट्स के साथ वही पुराने क्लासिक लुक में लॉन्च किया जायेगा।

यह बाइक मार्च 2023 में लॉन्च हो सकती है। इस बाइक की कीमत 1 लाख 60 हजार से 1 लाख 75 हजार तक हो सकती है।

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

रॉयल एनफील्ड की ये पावरफुल बाइक शॉटगन 650 का भारत में काफी समय से इंतजार हो रहा है। इस बाइक की लुक और पावर दोनों ही बहुत जबरदस्त हैं। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 में 648 सीसी का वही इंजन है जो जीटी कॉन्टिनेंटल या इंटरसेप्टर में इस्तेमाल हो रहा है। यानी इंजन के दमदार होने की गारंटी त रॉयल एनफील्ड यूजर्स के पास पहले से ही है। इसमें नई बात इसकी लुक, वजन और कमाल का बैलेंस है। इसका बीस्ट लुक पहले ही बाइक लवर्स के बीच चर्चित है।

ये बाइक 2023 अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 3 से 3.5 लाख तक हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा