1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Royal Enfield की नई Hunter 26 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत और क्या बदलाव दिखेंगे

Royal Enfield की नई Hunter 26 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत और क्या बदलाव दिखेंगे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 23, 2025 07:18 am IST,  Updated : Apr 23, 2025 07:18 am IST

रॉयल एनफील्ड बाइक को पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक हंटर 350 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है।

Hunter 350- India TV Hindi
हंटर 350 Image Source : FILE

युवाओं के बीच खासा पसंद की जाने वाली रॉयल एनफील्ड की बाइक हंटर नए कलेवर के साथ भारतीय सड़कों पर उतरने को तैयार है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अुनसार, नई हंटर 26 अप्रैल को लॉन्च होगी। आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल हंटर 350 को तीन साल पहले लॉन्च किया था। इसके बाद इस बाइक की जबरदस्त मांग बनी हुई है। अब 3 साल बाद कंपनी इस बाइक का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है। 

क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? 

अपडेटेड हंटर से उम्मीद है कि यह ज्यादा आरामदायक राइड देगा। रॉयल एनफील्ड ऑल एलईडी हेडलाइट और नए कलर ऑप्शन भी पेश कर सकता है। इन सभी अपडेट के साथ, हंटर 350 की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। नई Hunter 350 में अब राउंड शेप वाली एलईडी हेडलाइट दी जा सकती है, जो पहले की हैलोजन यूनिट की जगह लेगी। इसके साथ ही टेललाइट और इंडिकेटर्स भी एलईडी होंगे, जिससे रात में विजिबिलिटी बेहतर होगी और बाइक को एक मॉडर्न लुक मिलेगा।

नया रियर सस्पेंशन सेटअप

पिछले मॉडल में राइड क्वालिटी को लेकर कुछ शिकायतें थीं। अब नए मॉडल में प्रोग्रेसिव स्प्रिंग्स के साथ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जा सकते हैं, जो अलग-अलग रोड कंडीशन्स में बेहतर कम्फर्ट और स्टेबिलिटी प्रदान करेंगे। 2025 Hunter 350 में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिल सकता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। बाइक में अब मैट फिनिश और टू-टोन कलर स्कीम्स के साथ नए पेंट ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। नई Hunter 350 की कीमत लगभग ₹1.50 लाख से ₹1.70 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की संभावना है।

5 लाख बिक चुकी है अभी तक हंटर

तीन साल में करीब 5 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस बाइक की डिमांड बढ़ाने में कीमत ने भी अहम भूमिका निभाई क्योंकि इसने 2 लाख रुपये से कम कीमत वाली सभी रेट्रो मोटरसाइकिलों को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा