Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने साल 2023 में मचाया धमाल, 365 दिन में बिक गए 15.29 लाख वाहन

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री ने साल 2023 में मचाया धमाल, 365 दिन में बिक गए 15.29 लाख वाहन

तिपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 65.23 प्रतिशत बढ़कर 5,82,793 यूनिट हो गई, जो साल 2022 में 3,52,710 यूनिट थी। कंपनियां इस सेक्टर में बढ़ती डिमांड को देखते हुए निवेश भी बढ़ा रही हैं।

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman
Published : Jan 10, 2024 07:08 am IST, Updated : Jan 10, 2024 07:08 am IST
इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री ने साल 2022 में कुल 10,25,063 गाड़ियां बेची थीं।- India TV Paisa
Photo:REUTERS इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री ने साल 2022 में कुल 10,25,063 गाड़ियां बेची थीं।

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ लोगों का रुझान तेज होने लगा है। इसके संकेत बिक्री के लेटेस्ट आंकड़े दे रहे हैं। देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री साल 2023 में सालाना आधार पर 49.25 प्रतिशत बढ़कर 15,29,947 यूनिट हो गई। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने बीते मंगलवार को यह जानकारी दी। भाषा की खबर में कहा गया है कि आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री ने साल 2022 में कुल 10,25,063 गाड़ियां बेची थीं। साल 2023 में दोपहिया ईवी की बिक्री 36.09 प्रतिशत बढ़कर 8,59,376 यूनिट हो गई। यह साल 2022 में 6,31,464 यूनिट थी।

तिपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 65.23% तेज

खबर के मुताबिक, फाडा की इस लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि तिपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 65.23 प्रतिशत बढ़कर 5,82,793 यूनिट हो गई, जो साल 2022 में 3,52,710 यूनिट थी। ई-कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री सालाना आधार पर 114.16 प्रतिशत बढ़कर 5,673 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल यह 2,649 यूनिट रही थी। आंकड़ों में यह भी सामने आया कि इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री पिछले साल 114.71 प्रतिशत बढ़कर 82,105 यूनिट हो गई। यह साल 2022 में 38,240 वाहन थी।

बीते नवंबर में शानदार बिक्री

बीते नवंबर महीने में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की बिक्री शानदार रही। ईवी की बिक्री (पैसेंजर्स और कॉमर्शियल) नवंबर महीने में 25.5 प्रतिशत बढ़कर 1,52,606 यूनिट दर्ज की गई। नवंबर 2022 में कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खुदरा बिक्री 1,21,596 यूनिट रही थी। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पिछले कुछ सालों में भारत में तमाम इलेक्ट्रिक वाहनों के मॉडल पेश किए हैं। इलेक्ट्रिक टू व्हीकल्स से लेकर लग्जरी इलेक्ट्रिक कार मार्केट में आई हैं। कंपनियां इस सेक्टर में बढ़ती डिमांड को देखते हुए निवेश भी बढ़ा रही हैं।

ये दो राज्य हैं सबसे आगे

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में लोगों का सबसे ज्यादा रुझान देखा गया है। महाराष्ट्र में कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या 4 लाख को छू गया है। देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें और इलेक्ट्रिक बाइक महाराष्ट्र में हैं। कुल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रजिस्ट्रेशन में 7 लाख के साथ उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement