1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्कूटर खरीदना है तो ठहर जाएं, अगले महीने भारत में लॉन्च होने जा रहा है ’सिंपल’

स्कूटर खरीदना है तो ठहर जाएं, अगले महीने भारत में लॉन्च होने जा रहा है ’सिंपल’

 Published : Apr 26, 2023 06:18 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 06:18 pm IST

इस स्कूटर की बुकिंग 15 अगस्त, 2021 से शुरू हो चुकी है। हालांकि, ग्राहकों को स्कूटर कब मिलने शुरू होंगे, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी।

Simple One- India TV Hindi
Simple One Image Source : FILE

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है। महंगे पेट्रोल को मात देने के लिए भारतीय स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी अपना ई स्कूटर अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी सिंपल एनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह अपने पहले ई-स्कूटर ‘सिंपल वन’ को अगले महीने बाजार में उतारेगी। 

हालांकि कंपनी ने अपने पहले ई स्कूटर को लॉन्च करने की घोषणा तो की है, लेकिन यह स्कूटर कब तक बाजार में आएगा, फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है कि इस वाहन की आपूर्ति कब शुरू होगी। बता दें कि सिंपल एनर्जी ने पिछले साल अपने ईस्कूटर लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेकिन उत्पादन संबंधी कुछ अड़चनों के कारण प्रोडक्ट लॉन्च नहीं कर पाई थी। इससे पहले भी ईवी स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने आपूर्ति कार्यक्रम में बदलाव किए थे। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में उसने कहा था कि इस स्कूटर की डिलिवरी मार्च तिमाही में होगी। सिंपल एनर्जी ने बयान में कहा, ‘‘सिंपल वन 23 मई को बेंगलुरु में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी भारत में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में हलचल मचाना चाहती है।’’ इस स्कूटर की बुकिंग 15 अगस्त, 2021 से शुरू हो चुकी है। हालांकि, ग्राहकों को स्कूटर कब मिलने शुरू होंगे, इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा