1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स ने दिया तगड़ा झटका, जानिए किन वाहनों की 1 अप्रैल से बढ़ाई कीमतें

टाटा मोटर्स ने दिया तगड़ा झटका, जानिए किन वाहनों की 1 अप्रैल से बढ़ाई कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 22, 2022 02:22 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 01:22 pm IST

टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 2 से 2.5 फीसदी तक बढ़ाएगी। यह मूल्यवृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी।Tata Motors to hike prices of commercial vehicles from Apr 1

Tata Motors- India TV Hindi
Tata Motors Image Source : TATA MOTORS

Highlights

  • टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है
  • टाटा मोटर्स ने फिलहाल अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाई
  • पैसेंजर व्हीकल की कीमतों के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की

नयी दिल्ली। महंगाई की चौतरफा मार से परेशान लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने मंगलवार को कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने फिलहाल अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाई हैं। हालांकि पैसेंजर व्हीकल की कीमतों के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। 

टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 2 से 2.5 फीसदी तक बढ़ाएगी। यह मूल्यवृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि इस्पात, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं समेत जिसों और अन्य कच्ची सामग्री की कीमतें बढ़ने के कारण उसे वाणिज्यिक वाहनों के दामों में वृद्धि करना पड़ रही है। 

इससे पहले पिछले हफ्ते मर्सिडीज बेंज इंडिया ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए कहा था कि वह एक अप्रैल से अपने वाहनों की कीमत तीन फीसदी तक बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि अब कई अन्य कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा