1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 1 जनवरी से टीवी, फ्रिज, एलपीजी चूल्हा, कूलिंग टावर पर स्टार रेटिंग अनिवार्य- जानें आम लोगों को क्या होगा फायदा

1 जनवरी से टीवी, फ्रिज, एलपीजी चूल्हा, कूलिंग टावर पर स्टार रेटिंग अनिवार्य- जानें आम लोगों को क्या होगा फायदा

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 31, 2025 06:13 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 06:13 pm IST

बीईई के स्टार रेटिंग एनर्जी एफिशिएंसी कार्यक्रम के तहत उपकरणों पर एक से लेकर पांच स्टार की रेटिंग दी जाती है, जो बताता है कि कोई उपकरण कितनी बिजली खपत करेगा।

star rating, bee, energy efficiency, energy saving star rating, Bureau of Energy Efficiency- India TV Hindi
समय-समय पर अपडेट की जाती है स्टार-रेटिंग वाले उपकरणों की लिस्ट Image Source : HTTPS://X.COM/BEEINDIADIGITAL

सरकार ने 1 जनवरी, 2026 से रेफ्रिजरेटर, टीवी, एलपीजी गैस चूल्हा और कूलिंग टावर जैसे कई होम एप्लायंस पर एनर्जी एफिशिएंसी वाली स्टार रेटिंग को अनिवार्य कर दिया है। बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस नए नियम का विस्तार डीप फ्रीजर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर और ग्रिड से जुड़े सोलर इनवर्टर पर भी होगा। बताते चलें कि है कि बीईई का स्टार रेटिंग एनर्जी एफिशिएंसी को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। 

उपकरणों को दी जाती है एक से लेकर पांच स्टार की रेटिंग

बीईई के स्टार रेटिंग एनर्जी एफिशिएंसी कार्यक्रम के तहत उपकरणों पर एक से लेकर पांच स्टार की रेटिंग दी जाती है, जो बताता है कि कोई उपकरण कितनी बिजली खपत करेगा। जिस उपकरण पर सबसे ज्यादा 5 स्टार होंगे, वो सबसे ज्यादा बिजली की बचत करेगा। इसी तरह, जिस उपकरण पर सबसे कम 1 स्टार होगा, वो सबसे कम बिजली बचाएगा। यही वजह है कि ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा स्टार रेटिंग वाले उपकरण खरीदने की सलाह दी जाती है।

समय-समय पर अपडेट की जाती है स्टार-रेटिंग वाले उपकरणों की लिस्ट

पहले फ्रॉस्ट-फ्री और डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर, डीप रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर (कैसेट, फ्लोर स्टैंडिंग टावर, सीलिंग, कॉर्नर एसी), कलर टीवी और अल्ट्रा एचडी टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंस पर स्टार रेटिंग को दर्शाना स्वैच्छिक था। एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि स्टार-रेटिंग वाले उपकरणों की लिस्ट समय-समय पर अपडेट की जाती है। 

जनता से मिले सुझावों पर आधारित है ताजा बदलाव

जुलाई 2025 में इन एप्लायंस के लिए मसौदा नियम जनता से सुझाव लेने के लिए जारी किए गए थे और नए बदलाव इन्हीं सुझावों पर आधारित हैं। पहले भी रूम एयर कंडीशनर, इलेक्ट्रिक सीलिंग फैन, इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर, वाशिंग मशीन, ट्यूबलर फ्लोरसेंट लैंप और सेल्फ-बैलास्टेड एलईडी लैंप पर स्टार-रेटिंग अनिवार्य था। अधिकारी ने बताया कि अब इन एप्लायंस के लिए नियम पहले से ज्यादा ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अपडेट किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा