1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TATA Sierra से कम कीमत में लॉन्च हुई Kia Seltos 2026, जानें कौन-सा वेरिएंट है आपके बजट में सही? देखें पूरी प्राइस लिस्ट

TATA Sierra से कम कीमत में लॉन्च हुई Kia Seltos 2026, जानें कौन-सा वेरिएंट है आपके बजट में सही? देखें पूरी प्राइस लिस्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jan 02, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 12:30 pm IST

Kia ने शुक्रवार को अपनी नई All-New Kia Seltos 2026 की कीमतें घोषित कर दी हैं। इस बार सेकेंड जनरेशन में लॉन्च हुई Seltos की शुरुआती कीमत TATA Sierra की तुलना में काफी कम रखी गई है।

टाटा सिएरा से काम में...- India TV Hindi
टाटा सिएरा से काम में लॉन्च हुई नई किया सेल्टॉस 2026 Image Source : OFFICIAL WEBSITE

2026 Kia Seltos price: नई कार खरीदने की प्लानिंग करने वाले के लिए बड़ी खबर है। Kia India ने शुक्रवार को अपनी नई All New Kia Seltos 2026 की कीमतों का खुलासा कर दिया है। इस मिड-साइज SUV की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (ex-showroom) रखी गई है, जोकि हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा की कीमत से काफी कम है। दूसरी जनरेशन में पेश हुई यह नई Seltos लंबाई, चौड़ाई, डिजाइन, फीचर्स और तकनीक में कई अपडेट के साथ आई है, ताकि यह भारत के भीड़भाड़ वाले मिड-स्यूवी सेगमेंट में और मजबूत पकड़ बना सके। नई Seltos 4 मुख्य वेरिएंट्स में उपलब्ध है- HTE, HTK, HTX और GTX, साथ ही कई ऑप्शन पैक भी उपलब्ध हैं। 

नई Seltos अब 4460 मिमी लंबी और 2690 मिमी के व्हीलबेस के साथ आती है, जो कैबिन स्पेस और रोड प्रेजेंस को बढ़ाती है। यह Kia के ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो भारत में पहली बार इस मॉडल के साथ पेश किया गया है। डिजाइन की बात करें तो, नई Seltos ने Kia के ‘Opposites United’ डिजाइन भाषा को अपनाया है। इसमें डिजिटल टाइगर फेस, ऑटोमैटिक फ्लश डोर हैंडल और अपडेटेड LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स जैसे बदलाव किए गए हैं। रियर में इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और हिडन रियर वाइपर शामिल हैं, जबकि हाई वेरिएंट्स में 18-इंच अलॉय व्हील्स और स्पोर्टियर फिनिश भी मिलती है। कुल मिलाकर SUV की लुक और स्टाइल पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव और प्रीमियम लगती है।

Kia Seltos 2026 की वेरिएंट-वाइस कीमत

वेरिएंट शोरूम कीमत
HTE 10,99,000/-
HTE (O) 12,09,000/-
HTK 13,09,000/-
HTK (O) 14,19,000/-
HTX 15,59,000/-
HTX (A) 16,69,000/-
GTX 18,39,000/-
X LINE 18,39,000/-
GTX (A) 19,49,000/-
X LINE (A) 19,49,000/-

30-इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले

केबिन में सबसे बड़ा अपडेट है 30-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल, जो इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक ही यूनिट में जोड़ता है। इसके अलावा Bose के 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

Kia Seltos 2026 vs Tata Sierra
Image Source : OFFICIAL WEBSITEKia Seltos 2026 vs Tata Sierra

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस की बात करें तो, नई Seltos में 6 एयरबैग, ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट और Level-2 ADAS जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसमें 21 ड्राइवर असिस्ट फीचर्स हैं, जिनमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीपिंग सपोर्ट शामिल हैं। इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल शामिल हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल, iMT, IVT, डुअल-क्लच ऑटोमैटिक और टॉर्क कन्वर्टर ऑटो शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा