1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Sierra Price: कितनी हो सकती है टाटा सिएरा की कीमत, किन कलर ऑप्शन्स में होगी उपलब्ध

Tata Sierra Price: कितनी हो सकती है टाटा सिएरा की कीमत, किन कलर ऑप्शन्स में होगी उपलब्ध

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 19, 2025 08:25 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 08:25 pm IST

टाटा की इस नई कार में 3-स्क्रीन सेटअप है, जिनमें से एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए और दो इंफोटेनमेंट के लिए दिए गए हैं। ये एसयूवी डॉल्बी एटमॉस के साथ पेश की गई है।

tata motors, tata motors passenger vehicles, tmpv, tata sierra, tata sierra launch, tata sierra lauc- India TV Hindi
कितनी हो सकती है टाटा सिएरा की कीमत Image Source : TATA MOTORS

Tata Sierra Price: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) मंगलवार, 25 नवंबर को अपनी मिड साइज एसयूवी सिएरा को बिल्कुल नए लुक के साथ लॉन्च करने जा रहा है। 90 के दशक में भारत की सड़कों पर राज करने वाली इस एसयूवी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। रेंज रोवर डिफेंडर की तरह दिखने वाली नई टाटा सिएरा न सिर्फ अपने सेगमेंट में एक आरामदायक और शक्तिशाली गाड़ी होगी, बल्कि फीचर्स के मामले में भी ये अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देगी। जानकारों का मानना है कि टाटा सिएरा की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

कितनी हो सकती है टाटा सिएरा की कीमत

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि टाटा की नई सिएरा का एक्स-शोरूम प्राइस 12 लाख रुपये से लेकर 22 लाख रुपये के बीच हो सकता है। बेस मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस 12 लाख रुपये हो सकता है, जबकि इसके टॉप मॉडल का एक्स-शोरूम प्राइस 22 लाख रुपये तक हो सकता है। कारवाले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा सिएरा अंडमान एडवेंचर, बंगाल रोग, कुर्ग क्लाउड्स, मुन्नार मिस्ट, मिंटल ग्रे और प्रिस्टीन वाइट नाम से 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी।

किन फीचर्स से लैस होगी नई जमाने की सिएरा

बताते चलें कि टाटा की इस नई कार में आगे और पीछे कनेक्टेड DRLs, LED हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स, चारों तरफ ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स होंगे। ये फीचर्स इस सेगमेंट की सिर्फ कुछ ही गाड़ियों में मिलते हैं। नई सिएरा में 19-इंच तक के व्हील ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे, जो इस सेगमेंट में किसी भी दूसरी गाड़ी के पास नहीं है। इसमें 3-स्क्रीन सेटअप है, जिनमें से एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए और दो इंफोटेनमेंट के लिए दिए गए हैं। ये एसयूवी डॉल्बी एटमॉस के साथ पेश की गई है। ये सारे फीचर्स, इस सेगमेंट की किसी दूसरी गाड़ी में नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा