भारतीय रेल के मध्य रेलवे जोन ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 के साथ-साथ 'स्टेब्लिंग लाइन 15' पर 1 अक्टूबर से ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू कर दिया है। ये ट्रैफिक और पावर ब्लॉक 75 दिनों यानी 15 दिसंबर तक लागू रहेगा। इस ब्लॉक के तहत, काम पूरा होने तक 'अप' लाइन की कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। मध्य रेलवे ने बताया कि 1 अक्टूबर से लेकर 15 दिसंबर तक इस ब्लॉक के दौरान प्रभावित ट्रेनें मुंबई के दादर और ठाणे रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेंगे यानी इन ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा।
मध्य रेलवे ने 75 दिनों के लिए होने वाले इस ब्लॉक से प्रभावित होने वाली 8 ट्रेनों की लिस्ट शेयर की है। इनमें हावड़ा, भुवनेश्वर, मंगलुरू और मडगांव जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के नाम भी शामिल हैं।
दादर और ठाणे रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें
- ट्रेन नंबर- 11002, बल्लारशाह-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नंदीग्राम एक्सप्रेस दादर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
- ट्रेन नंबर- 12810, हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दादर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
- ट्रेन नंबर- 12112, अमरावती-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दादर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
- ट्रेन नंबर- 11020, भुवनेश्वर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दादर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
- ट्रेन नंबर- 22120, मडगांव-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दादर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
- ट्रेन नंबर- 22144, बिदर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दादर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
- ट्रेन नंबर- 22108, लातूर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दादर रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
- ट्रेन नंबर- 12134, मंगलुरू-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस ठाणे रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी।
ये सभी ट्रेनें 1 अक्टूबर से लेकर 15 दिसंबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बजाय दादर और ठाणे रेलवे स्टेशन तक ही जाएंगी।
यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल चेक करने की सलाह
मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल चेक कर लें और उसी के हिसाब अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इसके अलावा, यात्री NTES पोर्टल पर जाकर भी अपने ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आधार अनिवार्य, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम