1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिलाओं की पहली पसंद है ये 3 स्कूटर, वजन है सिर्फ 103kg, जानें सभी की कीमत और फीचर्स

महिलाओं की पहली पसंद है ये 3 स्कूटर, वजन है सिर्फ 103kg, जानें सभी की कीमत और फीचर्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 28, 2023 11:00 pm IST,  Updated : Mar 28, 2023 11:00 pm IST

स्कूटर केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी चलाती है। क्या आपको पता है कि महिलाओं की पहली पसंद स्कूटर कौन सी है और इसकी क्या खासियत है? ये 3 स्कूटर महिलाओं की है पहली पसंद, 103 किलो वजन और कीमत के अलावा फीचर्स भी है बेहद दमदार।

Best 3 Scooters for women- India TV Hindi
महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट स्कूटर की लिस्ट Image Source : CANVA

Best 3 Scooter for women: टीवीएस, हीरो और होंडा जैसी मशहूर कंपनियां महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई दमदार स्कूटर लॉन्च कर चुकी है। भारतीय बाजार में महिलाओं को चलाने के लिए बहुत सारे स्कूटर्स उपलब्ध हैं। इनमें केवल पेट्रोल इंजन ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक इंजन भी शामिल है। आज के समय में महिलाएं एडवांस फीचर्स, स्टाइलिश और कम वजन के साथ इसे खरीदना ज्यादा पसंद करती हैं। क्या आपको पता है कि महिलाओं की पहली पसंद स्कूटर कौन है और इसकी क्या खासियत है? यहां जानिए महिलाओं की पहली पसंद 3 स्कूटर की कीमत और फीचर्स।

महिलाओं की पहली पसंद स्कूटर टीवीएस जेस्ट 110

महिलाओं की पहली पसंद स्कूटर की लिस्ट में टीवीएस जेस्ट 110 शामिल है। 1 लीटर पेट्रोल में यह लगभग 60-65 kmpl का है माइलेज देती है। इसकी कीमत की शुरुआत मात्र 73,036 रुपये से होती है और वजन केवल 103 किलोग्राम है। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इसे काफी स्टाइलिश तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें हलोजन हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट और 4 हैलोजन ब्लिंकर है। इसमें 109.7 cc का इंजन दिया गया है। ये 5500 rpm पर 8.8Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

Honda Activa

पहली बार 1999 में होंडा एक्टिवा मॉडल को लॉन्च करने के बाद से ही लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कंपनी इसे हर साल अपडेटेड मॉडल के रूप में एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च करती है। आमतौर पर होंडा एक्टिवा सड़कों पर देखने को मिल जाती है। महिलाओं की पहली पसंद स्कूटर होने के अलावा इसे पुरुष भी चलाते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको लगभग 107150 रुपये खर्च करने होंगे। इस स्कूटर के फ्यूल टैंक की क्षमता 5.3 L और कुल वजन  106 से 109 किलोग्राम है। ये 125cc इंजन और 7bhp की पावर के साथ ये 55 से 60 kmpl का माइलेज देती है।

TVS Jupiter

TVS Jupiter महिलाओं की पहली पसंद स्कूटर की लिस्ट शामिल है। इसकी ऑनरोड कीमत 93,800 1,16300 रुपये के बीच है। इसमें 124.8cc इंजन है। TVS Jupiter के फ्यूल टैंक की क्षमता 5.1 L और कुल वजन 107 से 108 किलोग्राम के बीच है। ये 50 kmpl का माइलेज देती है। इसमें डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक मिलते हैं। इसके अलावा ये स्कूटर 8.15 PS की पावर के साथ 10.5 Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा