1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. फैमिली के साथ कार में घूमना चाहते हैं? ये है टॉप 5 फैमिली कार, जाने कीमत और फीचर्स

फैमिली के साथ कार में घूमना चाहते हैं? ये है टॉप 5 फैमिली कार, जाने कीमत और फीचर्स

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Oct 31, 2022 07:20 pm IST,  Updated : Oct 31, 2022 07:20 pm IST

छोटी कार में फैमिली के सभी मेंबर नहीं बैठ पाते हैं। फैमिली कार लेने से पहले बूट स्पेस, घर में कितने लोग हैं। इस हिसाब से सीटें और कई अन्य बातों को ध्यान में रखना चाहिए। टॉप 5 ऐसी फैमिली कार है जो सड़कों पर देखने को मिल जाती है।

ये है टॉप 5 फैमिली कार,...- India TV Hindi
ये है टॉप 5 फैमिली कार, जाने कीमत और फीचर्स Image Source : PEBBLE

हमारे देश में लगभग प्रत्येक दिन कार और बाइक लॉन्च होती है। जिसमें छोटी और बड़ी के साथ ही कई लग्जरी कार भी शामिल हैं। क्या आपको पता है कि फैमिली के साथ घूमने के लिए कौन सी कार ज्यादा सही है। कार खरीदते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर समय -समय पर पूरी फैमिली के साथ घूमना पसंद है तो खरीदते समय बूट स्पेस का खास ख्याल रखें। जो कार ज्यादा बड़ी हो और बूट स्पेस के साथ ही कम से कम 7 सीटें हैं उसी कार को खरीदना चाहिए। अलग-अलग कंपनी की टॉप फाइव ऐसी कारें हैं जिसे फैमिली के लिए खरीद सकते हैं। 

1. रेनॉल्ट ट्राइबर

रेनॉल्ट कंपनी की ट्राइबर फैमिली कार की लिस्ट में नंबर एक पर है। मजबूती के साथ ही सेफ्टी सिक्योरिटी के मामले में भी यह कार अन्य के मुकाबले काफी आगे है। इसे खरीदने के लिए आपको केवल 5.91 लाख रूपये देने होंगे। यह 2 रंग और कुल 10 वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी सबसे टॉप वेरिएंट की कीमत 8.91 लाख रूपये है। इसे कंपनी ने वर्ष 2019 में पेश किया था। 

2. महिंद्रा मराजे 

महिंद्रा मराजे 4 कलर और 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कार की कीमत की शुरुआत 13.39 लाख रुपए से होती है। फैमिली के लिए यह एक बेहतरीन कार साबित हो रहा है। इसमें साथ नहीं बल्कि 8 लोग बैठ सकते हैं। 8 लोगों को बैठने के बाद भी इसमें काफी बूट स्पेस देखने को मिल जाती है। इसमें कार ग्रिल, हेड लैंप, और फॉग लैंप के साथ डीआरएल से जोड़ा गया है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पहाड़ी क्षेत्र में भी चला सकते हैं।

3. मारुति सुजुकी XL6

मारुति सुजुकी xl6 कुल 6 कलर और 8 वेरिएंट में उपलब्ध है। फैमिली कार की लिस्ट में यह शामिल है। इस कार की कीमत की शुरुआत 11.29 लाख रूपये से होती है। इसे पेट्रोल पर चला सकते हैं। इसमें कुल 6 लोग बहुत ही आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। फैमिली के लिए यह बहुत अच्छी कार है। यह कार 4400 आरपीएम के साथ 138 एनएम टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसमें चार टॉर्क स्पीड कनवर्टर और 5 स्पीड मैनुअल उपलब्ध है। 

4. मारुति सुजुकी अर्टिगा

मारुति कंपनी की अर्टिगा कुल 6 कलर और 14 वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कार को आप 8.16 लाख रूपये में घर ला सकते हैं। मारुति कंपनी की है पहली ऐसी 7 सीटर कार है, जिसे सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चला सकते हैं। पीछे की सभी सीट को नीचे करने के बाद इसमें आराम से सो भी सकते हैं। 7 लोग बैठने के बाद भी इसमें बूट स्पेस अन्य कार के मुकाबले अधिक देखने को मिलती है। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी के साथ 135 एनएम अधिकतम टॉर्च उत्पन्न करने में सक्षम है। 

5. हुंडई अल्काजार 

हुंडई कंपनी की अल्काजार 20 वेरिएंट में उपलब्ध है। कुल 6 कलर में से किसी भी कलर की कार को खरीद सकते हैं। इस कार की कीमत 15.89 लाख रुपए से शुरू होती है। यह पेट्रोल पर चलती है इसमें कुल 7 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। डीजल वैरीअंट की कीमत पेट्रोल के मुकाबले अधिक है। सबसे टॉप वेरिएंट की कीमत 20 लाख रूपये है। इस कार की लंबाई और ऊंचाई अधिक है। उबर खाबर और कच्ची सड़कों पर इसे चला सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा