1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. रक्षा बजट पहली बार 3 लाख करोड़ रुपए के पार, वन रैंक-वन पेंशन के लिए 35,000 करोड़ रुपए आवंटित

रक्षा बजट पहली बार 3 लाख करोड़ रुपए के पार, वन रैंक-वन पेंशन के लिए 35,000 करोड़ रुपए आवंटित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 01, 2019 12:21 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 03:59 pm IST

वित्त मंत्री ने रेलवे की योजनाओं के लिए 2019-20 में आम बजट से 64,587 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की है।

defence budget- India TV Hindi
defence budget Image Source : DEFENCE BUDGETDEFENCE BUD

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के रक्षा बजट में बहुत अधिक वृद्धि करने की घोषणा की है। शुक्रवार को संसद में अंतरिम बजट 2019-20 पेश करते हुए गोयल ने कहा कि देश का रक्षा बजट पहली बार 2019-20 के लिए तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक किया गया है।

लोकसभा में 2019-20 के बजट पेश करते हुए गोयल ने यह भी कहा कि एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) के लिए सरकार पहले से ही 35,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित कर चुकी है। सरकार सभी सैन्‍यकर्मियों की सैन्‍य सेवा वेतनमान (एमएसपी) में महत्‍वपूर्ण रूप से बढ़ोतरी और अत्‍यधिक जोखिम से भरे क्षेत्रों में तैनात नौसेना और वायुसेना कर्मियों को विशेष भत्‍ते दिए जाने की घोषणा कर चुकी है। 

raksha budget
Image Source : RAKSHA BUDGETraksha budget

उन्होंने कहा कि 2018-19 के बजट अनुमानों में प्रदत्‍त 2,82,733 करोड़ रुपए की तुलना में 2019-20 के लिए बजट अनुमानों में 3,05,296 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। इन आकड़ों को वर्ष 2018-19 के संशोधित अनुमानों में 2,85,423 करोड़ रुपए तक संशोधित किया गया था। गोयल ने कहा कि हमारा रक्षा बजट 2019-20 में पहली बार 3,00,000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने और उच्‍चतम स्‍तर की तैयारियों को बनाये रखने के लिए यदि आवश्‍कता होती है तो अतिरिक्‍त निधियां प्रदान की जाएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा