1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. ऑटो एक्‍सपो में टाटा मोटर्स पेश करेगी दो खास एसयूवी, इन कारों से उठेगा पर्दा

ऑटो एक्‍सपो में टाटा मोटर्स पेश करेगी दो खास एसयूवी, इन कारों से उठेगा पर्दा

 Published : Feb 06, 2018 05:46 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 05:46 pm IST

देश में ऑटोमोबाइल सेक्‍टर के महाकुंभ यानि ऑटो एक्‍सपो का आयोजन शुरू होने में कुछ ही वक्‍त बचा है, ऐसे में कंपनियां अपनी पेशकश को लेकर जी तोड़ कोशिशें कर रही हैं। इस मामले में टाटा मोटर्स भी कुछ पीछे नहीं हैं।

tata motors- India TV Hindi
tata motors

नई दिल्‍ली। देश में ऑटोमोबाइल सेक्‍टर के महाकुंभ यानि ऑटो एक्‍सपो का आयोजन शुरू होने में कुछ ही वक्‍त बचा है, ऐसे में कंपनियां अपनी पेशकश को लेकर जी तोड़ कोशिशें कर रही हैं। इस मामले में टाटा मोटर्स भी कुछ पीछे नहीं हैं। टाटा मोटर्स टियागो ईवी से लेकर टिगोर ऑटोमैटिक तक पेश करने की तैयारी कर रही है। लेकिन सभी की निगाहें कंपनी की दो ताजातरीन एसयूवी पर होंगी। इसके अलावा टाटा मोटर्स ऑटो एक्सपो में एक बिल्कुल नई प्रीमियम हैचबैक भी पेश करने जा रही है जो कि हुंडई आई20 को टक्‍कर देगी। साथ ही कंपनी यहां हल्के कमर्शियल वाहन भी शोकेस करेगी।

टाटा मोटर्स ने पिछले साल हैक्‍सा और नेक्‍सन को लॉन्‍च कर बाजार में तहलका मचा दिया था। इस साल भी कंपनी से यही उम्‍मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि कंपनी की नई एसयूवी टाटा के मौजूदा प्‍लेटफॉर्म पर ही तैयार की जाएंगी। लेकिन यहां स्‍टाइल और डिजाइन बिल्‍कुल जुदा हो सकते हैं। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार टाटा ने इन दोनों एसयूवी को हैरियर और रैप्टर कोडनेम के साथ तैयार किया है। कंपनी कुछ सालों से इस पर काम भी कर रही है। कंपनी सूत्रों के अनुसार एक एसयूवी छोटे आकार की होगी जिसमें 5 लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी। वहीं दूसरी एसयूवी 7सीटर हो सकती है।

टाटा मोटर्स के डिज़ाइन चीफ प्रताप बोस ने अपने ट्विटर हैंडल से टाटा की उन सभी कारों की तस्‍वीरें शेयर की हैं जो कि ऑटो एक्‍सपो में आनी हैं। इन तस्‍वीरों में कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट्स के कुछ चुनिंदा डिज़ाइन को दिखाया गया है। साथ ही एक फोटो स्केच जैसी शेयर किया गया है जिसमें शोकेस होने वाली दोनों एसयूवी की डिज़ाइन दिखाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा