1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 20% बढ़कर 3,893 करोड़ रुपए रहा

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 20% बढ़कर 3,893 करोड़ रुपए रहा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 24, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Jul 24, 2017 03:46 pm IST

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 20.22% बढ़कर 3,893.84 करोड़ रुपए हो गया।

चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 20% बढ़कर 3,893 करोड़ रुपए रहा- India TV Hindi
चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 20% बढ़कर 3,893 करोड़ रुपए रहा

मुंबई। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का चालू वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 20.22% बढ़कर 3,893.84 करोड़ रुपए हो गया। इससे पिछले वित्‍त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में यह आंकड़ा 3,238.91 करोड़ रुपए था। शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 22,185.38 करोड़ रुपए रही है जो इससे पिछले वित्‍त वर्ष की इसी तिमाही की 19,322.63 करोड़ रुपए की कुल आय से 14.81% अधिक है।

यह भी पढ़ें : कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए जांच के घेरे में 26 चार्टड एकाउंटेंट, फर्जी कंपनियों से मदद का आरोप

इस अवधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) उसके सकल ऋण का 1.24% रही हैं जो इससे पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में 1.04% थीं। बैंक का शुद्ध NPA उसके उसके शुद्ध ऋण का 0.44% रहा है जो इससे पिछले वित्‍त वर्ष में इसी दौरान 0.32% था।

यह भी पढ़ें : राजमार्गों पर शराब बिक्री की रोक से उबरी शराब कंपनियां, यूनाइटेड स्पिरिट्स का शुद्ध लाभ 44 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा