नई दिल्ली। बेहतर ब्रॉडबैंड बुनियादी ढांचे के विकास की जरूरत पर बल देते हुए औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (DIPP) के सचिव रमेश अभिषेक ने कहा कि डेढ़ लाख और ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने का काम चल रहा है और यह 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : विजय माल्या का मामला ब्रिटेन के न्यायालय में है लंबित, UK के वित्त मंत्री ने किया टिप्पणी से इनकार
अभिषेक ने कहा कि पिछले एक साल में भारतनेट कार्यक्रम के तहत करीब 80,000 पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराई गई है। उन्होंने फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि हमें और बेहतर ब्राडबैंड बुनियादी ढांचे की जरूरत है। भारतनेट कार्यक्रम के तहत हमारे पास इंटरनेट से जुड़ी ढाई लाख पंचायतें हैं।