1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी के बाद 18 लाख बैंक खाते ऐसे जिनमें जमा और आय मेल नहीं खाते, सरकार कर रही हैं जांच

नोटबंदी के बाद 18 लाख बैंक खाते ऐसे जिनमें जमा और आय मेल नहीं खाते, सरकार कर रही हैं जांच

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 07, 2017 02:55 pm IST,  Updated : Apr 07, 2017 02:57 pm IST

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के बाद ऐसे 18 लाख बैंक खातों का पता चला है जिनमें जमा राशि खाताधारक की आय से मेल नहीं खाती।

नोटबंदी के बाद 18 लाख बैंक खाते ऐसे जिनमें जमा और आय मेल नहीं खाते, सरकार कर रही हैं जांच- India TV Hindi
नोटबंदी के बाद 18 लाख बैंक खाते ऐसे जिनमें जमा और आय मेल नहीं खाते, सरकार कर रही हैं जांच

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि नोटबंदी के बाद ऐसे 18 लाख बैंक खातों का पता चला है जिनमें जमा राशि खाताधारक की आय से मेल नहीं खाती। जेटली ने शुक्रवार को लोकसभा में इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि इस तरह के खातों का पता लगाने के लिए आंकड़ें खंगाले जा रहे हैं।

जेटली ने कहा कि नोटबंदी के बाद जनधन खातों और निष्क्रिय खातों का दुरुपयोग होने की जांच की गई। हम बड़े स्तर पर खाते खंगाल रहे हैं। हम उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्होंने बड़ी राशि जमा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के 18 लाख खाते हैं, जिनकी खाते में जमा राशि और खाताधारक की आय मेल नहीं खाती। प्राथमिक जानकारी मांगी गई है। कुछ ने जानकारी दे दी है, लेकिन जिन्होंने नहीं दी है उन्हें कानून के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

जेटली ने अपने बजट भाषण में कहा था कि आठ नवंबर, 2016 को की गई नोटबंदी की घोषणा के बाद से 30 दिसंबर, 2016 के बीच 1,09 करोड़ बैंक खातों में दो लाख रुपए से लेकर 80 लाख रुपए तक जमा किए गए हैं। वहीं, करीब 1.48 लाख बैंक खातों में 80 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा कराई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा