1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. GST लागू होने के बाद 22 राज्यों ने चेक पोस्‍ट हटाए, 8 राज्‍य इसे हटाने की प्रक्रिया में हैं

GST लागू होने के बाद 22 राज्यों ने चेक पोस्‍ट हटाए, 8 राज्‍य इसे हटाने की प्रक्रिया में हैं

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 04, 2017 09:10 am IST,  Updated : Jul 04, 2017 09:10 am IST

दिल्ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र सहित 22 राज्यों ने वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था लागू होने के तीन दिन के भीतर जांच चौकियां (चेक पोस्ट) हटा दी हैं।

GST लागू होने के बाद 22 राज्यों ने चेक पोस्‍ट हटाए, जल्‍द ही हटाएंगे बाकी के 8 राज्‍य- India TV Hindi
GST लागू होने के बाद 22 राज्यों ने चेक पोस्‍ट हटाए, जल्‍द ही हटाएंगे बाकी के 8 राज्‍य

नई दिल्ली दिल्ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र सहित 22 राज्यों ने वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था लागू होने के तीन दिन के भीतर जांच चौकियां (चेक पोस्ट) हटा दी हैं। वित्‍त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि असम, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्‍तर के कुछ राज्यों सहित आठ अन्य राज्य भी चेक पोस्ट हटाने की प्रक्रिया में हैं। राज्य सीमा चौकियां सामान तथा गंतव्य के हिसाब से कर अनुपालन की जांच करती हैं।

यह भी पढ़ें : GST के बाद कार और बाइक खरीदने का शानदार मौका, होंडा, फोर्ड, टीवीएस और सुजुकी ने घटाई कीमतें

चेक पोस्‍ट की वजह से वस्तुओं की आपूर्ति में तो विलंब होता ही है, साथ ही ट्रकों की कतारें लगने से पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है। GST एक जुलाई से लागू हुआ है। इसका प्रमुख लक्ष्य देश को एकल बाजार बनाना है जहां वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही बिना किसी रुकावट के हो सके।

यह भी पढ़ें : जून में 4 महीने के न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचा मैन्‍युफैक्‍चरिंग PMI, RBI के ब्‍याज दर घटाने की जगी आस

जिन अन्य प्रमुख राज्यों ने जांच चौकियां समाप्त की हैं उनमें उत्‍तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। जांच चौकियां समाप्त होने के बाद अब राज्यों की सीमाओं पर ट्रकों की लंबी कतारें देखने को नहीं मिलेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा