1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आधार अपडेट करना हुआ आसान, UIDAI के 166 में से 58 आधार सेवा केंद्र हो गए शुरू

आधार अपडेट करना हुआ आसान, UIDAI के 166 में से 58 आधार सेवा केंद्र हो गए शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2021 11:51 am IST,  Updated : Nov 22, 2021 11:51 am IST

यूआईडीएआई ने देशभर के 122 शहरों में 166 आधार सेवा केंद्र संचालित करने की योजना बनाई है।

आधार अपडेट करना हुआ...- India TV Hindi
आधार अपडेट करना हुआ आसान, UIDAI के 166 में से 58 आधार सेवा केंद्र हो गए शुरू

Highlights

  • आधार को अपडेट करवाना अब आसान हो गया
  • UIDAI के 166 आधार सेवा केंद्रों में से अब तक 58 केंद्र शुरू
  • सभी केंद्र वातानुकूलित है और पर्याप्त क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है

गाजियाबाद। आम लोगों के लिए सबसे जरूरी कानूनी दस्तावेज आधार को अपडेट करवाना अब आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नियोजित 166 आधार सेवा केंद्रों में से अब तक 58 केंद्र काम करना शुरू कर चुके हैं। निवासी इन आधार सेवा केंद्रों (एएसके) में आधार नामांकन और पते में बदलाव जैसी सेवाओं के लिए जा सकते हैं। 

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरव गर्ग ने गाजियाबाद में आधार सेवा केंद्र के शुभारंभ पर कहा, "यूआईडीएआई ने देशभर के 122 शहरों में 166 आधार सेवा केंद्र संचालित करने की योजना बनाई है। इनमें से अब तक 58 केंद्रों की स्थापना पूरी हो चुकी है और उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है।" उन्होंने कहा, "यह सभी केंद्र वातानुकूलित है और इन्हें बैठने की पर्याप्त क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है तथा इन्हें दिव्यांगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।" 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने रविवार को गाजियाबाद में संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में स्थित इस पांचवें आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा