1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 40 लाख रुपए में बिकी व्हिस्की की एक बोतल, खरीदने वालों ने लगाई बोली

40 लाख रुपए में बिकी व्हिस्की की एक बोतल, खरीदने वालों ने लगाई बोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2021 11:04 am IST,  Updated : Jan 30, 2021 11:04 am IST

72 साल पुरानी शराब की कुल बोतल 290 बोतल में नीलाम होने वाली बोतल का नंबर 88 था और 88 अंक को चीन में लकी नंबर माना जाता है

40 लाख में बिकी...- India TV Hindi
40 लाख में बिकी व्हिस्की की बोतल Image Source : AP

नई दिल्ली। शराब की एक बोतल कितनी महंगी हो सकती है इसका अंदाजा हांगकांग में व्हिस्की की एक बोतल की नीमामी से लगाया जा सकता है। शुक्रवार को हांगकांग में महंगी शराब के शौकीनों ने ग्लेन ग्रांट सिंगल मॉल्ट व्हिस्की की एक बोतल को खरीदने के लिए नीलामी में बोली लगाई और बोतल 54300 अमेरिकी डॉलर यानि लगभग 40 लाख रुपए में बिकी। शराब की बोतल 72 साल पुरानी थी।

72 साल पुरानी शराब की कुल बोतल 290 बोतल में नीलाम होने वाली बोतल का नंबर 88 था और 88 अंक को चीन में लकी नंबर माना जाता है और उसे संपन्नता का प्रतिक कहा जाता है। यही वजह है कि इस बोतल को खरीदने के लिए महंगी शराब के शौकीनों ने नीलामी में जमकर बोली लगाई। शराब की बोतल में एल्कोहल की मात्रा 52.6 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे महंगी शराब का नाम है बिलिनेयर वोदका, लेकिन उसमें असली कीमत बोतल की है न की शराब की। बिलिनेयर वोदका की एक बोतल का मूल्‍य करीब 24 करोड़ रुपए है, जिससे 48 किलो सोना खरीदा जा सकता है बोतल पर 3000 हीरे जड़े हैं। वहीं यह वोदका सीक्रेट रूसी विधि से तैयार की जाती है इस कारण यह दुनिया की सबसे महंगी शराब है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा