Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिवाली पर योगी सरकार ने दिया शानदार तोहफा, फेस्टिवल पैकेज का किया ऐलान

दिवाली पर योगी सरकार ने दिया शानदार तोहफा, फेस्टिवल पैकेज का किया ऐलान

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 20, 2020 11:51 am IST, Updated : Oct 20, 2020 11:51 am IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पैकेज को मंजूरी दी गई है।

Yogi Adhityanath- India TV Paisa
Photo:PTI

Yogi Adhityanath

7th Pay Commission: देश में खरीदारी का सबसे बड़ा पर्व दिवाली अब कुछ दिनों की दूरी पर है। कोरोना संकट के चलते बदहाली के कगार पर पहुंच चुके बाजारों की रंगत वापस लाने के लिए केंद्र के साथ अब राज्य सरकार भी जुट गई हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पैकेज को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट की बैठक में ये तय किया गया कि सभी राज्य कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एडवांस दिए जाएंगे। 

राज्य सरकार के मुताबिक ये सुविधा राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को दी जाएगी। ये सुविधा 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का एडवांस दिया जा रहा है। यह एडवांस पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगा। इस फैसले से उत्तर प्रदेश सरकार पर लगभग 1000 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। 

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये एडवांस राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जरिए दी जाएगी। एडवांस के तौर पर दी गई राशि की वसूली अधिकतम दस किश्तों में की जाएगी। साथ ही कैबिनेट ने कर्मचारियों को एलटीसी के बदले स्पेशल कैश पैकेज देने का भी फैसला लिया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार पहले ही कर्मचारियों को 10000 रुपये का एडवांस देने का ऐलान कर चुकी है। केंद्रीय कर्मियों को भी ये एडवांस 10 किश्तों में वापिस करना होगा। लगभग 48 लाख कर्मचारियों को इस स्कीम का सीधा फायदा मिलेगा। इस योजना पर सरकार के करीब 4000 रुपये खर्च होंगे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement