1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 82,500 ATM से निकलने लगे 500 व 2000 रुपए के नए नोट, प्रतिदिन 12,000 को किया जा रहा है रीकैलीब्रेट

82,500 ATM से निकलने लगे 500 व 2000 रुपए के नए नोट, प्रतिदिन 12,000 को किया जा रहा है रीकैलीब्रेट

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 22, 2016 07:38 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 07:38 pm IST

श के कुल ATM का करीब 40 प्रतिशत यानी 82,500 एटीएम 500 और 2000 रुपए के नए नोटों की निकासी करने के अनुकूल बना लिए गए हैं।

82,500 ATM से निकलने लगे 500 व 2000 रुपए के नए नोट, प्रतिदिन 12,000 को किया जा रहा है रीकैलीब्रेट- India TV Hindi
82,500 ATM से निकलने लगे 500 व 2000 रुपए के नए नोट, प्रतिदिन 12,000 को किया जा रहा है रीकैलीब्रेट

नई दिल्‍ली। देश के कुल ATM का करीब 40 प्रतिशत यानी 82,500 एटीएम 500 और 2000 रुपए के नए नोटों की निकासी करने के अनुकूल बना लिए गए हैं।

कल शाम तक देश के 2.2 लाख एटीएम में से 82500 एटीएम नए हिसाब से परिवर्तित (रीकैलिब्रेट) हो चुके थे। कैश लॉजिस्टिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रितुरात सिन्हा ने कहा कि ये एटीएम सरकार की ओर से गठित किए गए कार्यबल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कर दिए गए हैं। इस कार्यबल का गठन एटीएम को नए तौर पर ढालने की गतिविधि को तेज करने के लिए किया गया था।

कैश की समस्या से और 10-12 दिन नहीं मिलेगी राहत, रोजाना अपडेट हो रही हैं 10 हजार ATM मशीनें

रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर एसएस मुंद्रा की अध्यक्षता में गठित कार्यबल में सिन्हा भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एटीएम को नए रूप में ढालने में ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम को प्राथमिकता दी गई है।

  • रीकैलीब्रेशन के साथ एटीएम में अब 50-60 लाख रुपए की नकदी जमा की जा रही है, जो ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को आपूर्ति कर सकते हैं।
  • इससे अधिकांश एटीएम में नकदी अब ज्‍यादा समय तक रहती है और ऐसी मशीनों के बाहर लाइन भी कम हो गई है।
  • हालांकि, रीकैलीब्रेशन से पहले एटीएम में 100 रुपए के नोट की शक्‍ल में केवल 5 लाख रुपए ही भरे जा सकते थे, जो बहुल जल्‍दी खत्‍म हो जाते थे।
  • एटीएम की जरूरत के हिसाब से कैश सप्‍लाई को बेहतर कर लिया गया है और देश में ऐसी मशीनें अब 24 घंटे लगातार काम कर रही हैं।
  • दैनिक आधार पर 12,000 से 14,000 एटीएम को रीकैलीब्रेट किया जा रहा है।
  • इस माह के अंत तक देशभर के सभी एटीएम रीकैलीब्रेट कर लिए जाएंगे।
  • पीएम मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा