1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया की 2,000 करोड़ रुपए के बकाए को इक्विटी में बदलने की योजना को एएआई ने किया खारिज

एयर इंडिया की 2,000 करोड़ रुपए के बकाए को इक्विटी में बदलने की योजना को एएआई ने किया खारिज

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 16, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 07:49 pm IST

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एयर इंडिया की आंशिक रूप से 2,300 करोड़ रुपए से अधिक के बकाए को इक्विटी में बदलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

एयर इंडिया की 2,000 करोड़ रुपए के बकाए को इक्विटी में बदलने की योजना को एएआई ने किया खारिज- India TV Hindi
एयर इंडिया की 2,000 करोड़ रुपए के बकाए को इक्विटी में बदलने की योजना को एएआई ने किया खारिज

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की आंशिक रूप से 2,300 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया को इक्विटी में बदलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। करदाताओं के पैसे पर अभी तक उड़ान भर रही एयर इंडिया पर एएआई का 2,300 करोड़ रुपए का बकाया है। यह बकाया लैंडिंग और पार्किंग शुल्क और मार्ग नेविगेशन शुल्क का है।

एएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया के बकाया को इक्विटी में बदलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया कुल बकाए के करीब 2,000 करोड़ रुपए को इक्विटी में बदलना चाहती थी।

  • इस बारे में संपर्क करने पर एयर इंडिया प्रवक्ता ने टिप्पणी से इनकार किया।
  • पूर्व में भी एएआई ने एयर इंडिया के इसी तरह के प्रस्तावों को खारिज किया है।
  • एएआई कुल 125 हवाई अड्डों का परिचालन करता है, जिसमें 11 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा