1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वीवो इंडिया ने आमिर खान को बनाया ब्रांड एंबेसडर, रणवीर के साथ साझेदारी हुई समाप्‍त

वीवो इंडिया ने आमिर खान को बनाया ब्रांड एंबेसडर, रणवीर के साथ साझेदारी हुई समाप्‍त

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 19, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 03:52 pm IST

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान को भारतीय बाजार के लिए अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। कंपनी ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ अपनी साझेदारी खत्म की है।

Aamir Khan- India TV Hindi
Aamir Khan

नई दिल्ली चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान को भारतीय बाजार के लिए अपना ब्रांड एम्बैसडर बनाया है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। कंपनी ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ अपनी साझेदारी खत्म की है।

कंपनी ने बयान में कहा कि आमिर खान को वीवो के भविष्य में आने वाले ब्रांड और उत्पाद पहलों के लिए कंपनी से जोड़ा गया है। जल्द ही वह आगामी उत्पादों को लेकर हमारे पूरे मार्केटिंग अभियान और टीवी चैनलों के विज्ञापन में भी नजर आएंगे।

वीवो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी केनी जेंग ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक आमिर खान के साथ साझेदारी करने से भारत में वीवो के लिए नए रास्ते खुलेंगे। हम इन संभावनाओं को लेकर रोमांचित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा