1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. वीवो भारत में लॉन्‍च करेगा iPhone जैसा दिखने वाला वी9 स्‍मार्टफोन, लीक हुई कीमत

वीवो भारत में लॉन्‍च करेगा iPhone जैसा दिखने वाला वी9 स्‍मार्टफोन, लीक हुई कीमत

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Mar 14, 2018 09:25 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 09:50 pm IST

चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन कंपनी वीवो भारत में अपना नया फोन पेश करने जा रही है। यह फोन होगा वीवो वी9, कंपनी इस फोन को 23 मार्च को लॉन्‍च करेगी।

Vivo- India TV Hindi
Vivo

नई दिल्‍ली। चीन की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन कंपनी वीवो भारत में अपना नया फोन पेश करने जा रही है। यह फोन होगा वीवो वी9, कंपनी इस फोन को 23 मार्च को लॉन्‍च करेगी। फिलहाल वीवो ने इसकी कीमत, फीचर या स्‍पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है लेकिन एक लीक तस्‍वीर में इसके बारे में थोड़ी जानकारी मिली है। तस्‍वीर में इस फोन का डिस्‍प्‍ले हूबहू आईफोन एक्‍स जैसा दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि चीनी कंपनी ओप्‍पो भी आईफोन जैसा ही फोन 15 मार्च को लॉन्‍च करने जा रही है।

इंडोनेशिया से मिली लीक जानकारी के अनुसार फोन में 6.0 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। यह फोन 4 जीबी रैम से लैस होगा। वहीं इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की होगी। हैंडसेट में 12-8 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे मिल सकते हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो  हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा दिए जाने की चर्चा है।

अन्‍य फीचर्स की बात करें तो वीवो  फोन में फोन फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फास्ट चार्जिंग 3250 एमएएच बैटरी और 4जी एलटीई मिल सकता है। इसके अतिरिक्त चर्चा है कि वीवो एक्स20, चीन में 19 मार्च को लॉन्च होना है। वीवो एक्स21 को लेकर भी चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर देखा जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा