1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फोन से भरें इनकम टैक्स, Aadhaar से जोड़ें PAN, वित्त मंत्रालय लेकर आया नया मोबाइल एप आयकर सेतु

फोन से भरें इनकम टैक्स, Aadhaar से जोड़ें PAN, वित्त मंत्रालय लेकर आया नया मोबाइल एप आयकर सेतु

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 11, 2017 10:26 am IST,  Updated : Jul 11, 2017 11:22 am IST

आयकर सेतु में चैटबोट नाम से एक सुविधा दी गई है जिसमें करदाता टैक्स से जुड़ी किसी भी जानकारी के बारे में सवाल पूछ सकता है

फोन से भरें इनकम टैक्स, Aadhaar से जोड़ें PAN, वित्त मंत्रालय लेकर आया नया मोबाइल एप आयकर सेतु- India TV Hindi
फोन से भरें इनकम टैक्स, Aadhaar से जोड़ें PAN, वित्त मंत्रालय लेकर आया नया मोबाइल एप आयकर सेतु

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को आयकर सेतु को लॉन्च किया है। वित्तमंत्री के मुताबिक यह ऐप केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का सही दिशा में उठाया गया कदम है, इस ऐप के जरिए करदाता बिना की बाहरी मदद के घर बैठे टैक्स जुड़े ज्यादातर काम कर सकता है।

इस ऐप के जरिए 12 अंकों के आधार नंबर को भी आसानी से पैन नंबर के साथ जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं करदाता अपने टीडीएस की पूरी जानकारी भी इस ऐप के जरिए हासिल कर सकता है। सीबीडीटी के मुताबिक ऐप को 73065-25252 पर मिस काल देकर डाउनलोड किया जा सकता है। अभी यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड फोन पर ही उपलब्ध होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा