1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. छतों पर सोलर पावर प्‍लांट लगाने के लिए मिलेगी वित्‍तीय मदद, ADB देगा 50 करोड़ डॉलर का लोन

छतों पर सोलर पावर प्‍लांट लगाने के लिए मिलेगी वित्‍तीय मदद, ADB देगा 50 करोड़ डॉलर का लोन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 04, 2016 03:49 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:49 pm IST

एशियाई विकास बैंक (ADB) छतों पर सोलर पावर प्‍लांट लगाने के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण देगा, ताकि भारत को अक्षय ऊर्जा के विस्तार में मदद मिले।

छतों पर सोलर पावर प्‍लांट लगाने के लिए मिलेगी वित्‍तीय मदद, ADB देगा 50 करोड़ डॉलर का लोन- India TV Hindi
छतों पर सोलर पावर प्‍लांट लगाने के लिए मिलेगी वित्‍तीय मदद, ADB देगा 50 करोड़ डॉलर का लोन

नई दिल्‍ली। एशियाई विकास बैंक (ADB) छतों पर सोलर पावर प्‍लांट लगाने के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण देगा, ताकि भारत को अक्षय ऊर्जा के विस्तार में मदद मिले।

बैंक ने एक बयान में कहा है कि एडीबी छतों पर सौर प्रणाली लगाने के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इससे भारत सरकार को अक्षय ऊर्जा के जरिये ऊर्जा के उत्पादन में मदद मिलेगी। वित्त पोषण में एडीबी से 33 करोड़ डॉलर तथा बहुपक्षीय स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष से 17 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

एडीबी ने कहा, इस वित्त पोषण का मतलब है कि छतों पर लगने वाली सौर प्रणाली के 25 साल के जीवनकाल में 1.1 करोड़ टन कार्बन डाई आक्साइड गैस का उत्सर्जन कम होगा। एशियाई विकास बैंक के दक्षिण एशिया विभाग में वित्त विश्लेषक एनक्विआन हुआंग ने कहा कि सौर ऊर्जा से भारत को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलेगी जिसकी प्रतिबद्धता उसने हाल में वैश्विक जलवायु परिवर्तन समझौते के तहत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा