1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LinkedIn Leaked: फेसबुक के बाद अब लिंक्डइन में सेंध, लीक हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा

LinkedIn Leaked: फेसबुक के बाद अब लिंक्डइन में सेंध, लीक हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 02:46 pm IST

माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं का डेटा लीक हो गया है।

LinkedIn Leaked: फेसबुक के बाद अब...- India TV Hindi
LinkedIn Leaked: फेसबुक के बाद अब लिंक्डइन में सेंध, लीक हुआ 50 करोड़ यूजर्स का डेटा Image Source : FILE

नई दिल्ली। लोग अभी 53.3 करोड़ उपयोगकर्ताओं (61 लाख भारतीय शामिल) के विशाल फेसबुक (Facebook) डेटा लीक को पचा नहीं पाए हैं और अब खबर आई है कि माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (Linkedin) के 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं का डेटा लीक हो गया है। कथित तौर पर यह डेटा ऑनलाइन बेचा जा रहा है। 50 करोड़ लिंक्डइन प्रोफाइल से डेटा को कथित रूप से स्क्रैप किए गए अर्काइव को एक लोकप्रिय हैकर फोरम पर बिक्री के लिए रखा गया है। इतना ही नहीं हैक के पीछे शामिल लोगों ने लीक हुए 20 लाख रिकॉर्ड को तो नमूने के तौर पर पेश भी किया है।

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'

साइबरन्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है, "लीक हुई 4 फाइलों में लिंक्डइन उपयोगकर्ताओं के बारे में उनका पूरा नाम, ईमेल पते, फोन नंबर, कार्यस्थल की जानकारी और कई सारी ऐसी जानकारियां स्क्रैप की गई हैं।

बिक्री के लिए रखे गए लीक डेटा में लिंक्डइन आईडी, पूरा नाम, ईमेल पते, फोन नंबर, लिंग, लिंक्डइन प्रोफाइल के लिंक, अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल के लिंक, पेशेवर पद और उनके काम संबंधी बाकी डेटा शामिल हैं।

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि "हैकर फोरम के उपयोगकर्ता 2 डॉलर के फोरम क्रेडिट की मदद से लीक किए गए नमूनों को देख सकते हैं, वहीं थ्रेट एक्टर कम से कम 4-अंकों वाली राशि के बिटकॉइन में संभवत: 50 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं के डेटाबेस की नीलामी करता दिखाई देता है।"

लिंक्डइन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने "बिक्री के लिए पोस्ट किए गए लिंक्डइन डेटा के कथित सेट की जांच की गई है और यह लिंक्डइन का लीक डेटा नहीं था। साथ ही हम जितनी समीक्षा कर पाए हैं उसके अनुसार लिंक्डइन के किसी भी निजी सदस्य के अकाउंट का डेटा इसमें शामिल नहीं था, जो हम समीक्षा करने में सक्षम थे, कंपनी ने कहा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा