1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरएशिया ने अप्रैल के वेतन में की 20 % तक कटौती, उड़ानें रद्द होने का असर

एयरएशिया ने अप्रैल के वेतन में की 20 % तक कटौती, उड़ानें रद्द होने का असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2020 04:16 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 04:16 pm IST

वेतन में कटौती 50 हजार से ज्यादा वेतन पाने वालों पर लागू होगी

Air Asia salary cut- India TV Hindi
Air Asia salary cut

नई दिल्ली। एयर एशिया इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के चलते 3 मई तक सभी उड़ानों के रद्द रहने के कारण अपने कर्मचारियों के अप्रैल के वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि, जिनका मासिक वेतन 50,000 रुपये या उससे कम है, उनके वेतन में कटौती नहीं होगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तार जैसी दूसरी घरेलू विमानन कंपनियां भी इस तरह की घोषणाएं कर चुकी हैं। सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एयरएशिया इंडिया ने अपने कर्मचारियों के अप्रैल वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। वरिष्ठ प्रबंधन के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती होगी, जबकि जबकि अन्य श्रेणियों में आने वाले अधिकारियों के वेतन में 17 प्रतिशत, 13 प्रतिशत और सात प्रतिशत की कटौती होगी।’ उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों का वेतन 50,000 रुपये प्रति माह या उससे कम है, उनके वेतन में कटौती नहीं होगी। एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा