1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Festive offer: डोमेस्टिक रूट पर एयरएशिया की बंपर छूट, 1299 में कर सकेंगे हवाई यात्रा

Festive offer: डोमेस्टिक रूट पर एयरएशिया की बंपर छूट, 1299 में कर सकेंगे हवाई यात्रा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 20, 2015 12:48 pm IST,  Updated : Oct 20, 2015 12:49 pm IST

एयरएशिया ने घरेलू रुटों के किराए में भारी कटौती की है। अब एयरएशिया का सबसे कम किराया 1299 रुपए होगा।

Festive offer: डोमेस्टिक रूट पर एयरएशिया की बंपर छूट, 1299 में कर सकेंगे हवाई यात्रा- India TV Hindi
Festive offer: डोमेस्टिक रूट पर एयरएशिया की बंपर छूट, 1299 में कर सकेंगे हवाई यात्रा

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनियां ही नहीं एयरलाइंस कंपनियां भी त्योहारी सीजन में बंपर छूट दे रही है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इससे बेहतर मौका नहीं मिलने वाला है। एयरएशिया ने घरेलू रुटों के किराए में भारी कटौती की है। अब एयरएशिया का सबसे कम किराया 1299 रुपए होगा। बजट एयरलाइंस एयरएशिया इंडिया की मूल कंपनी एयरएशिया ग्‍लोबल लिमिटेड ने सोमवार को लिमिटेड पीरियड के लिए घरेलू मार्गों पर किरायों में कटौती करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने 1,299 रुपए के शुरुआती किराये की पेशकश की है।

इस रुटों पर कंपनी दे रही है छूट

एयरएशिया ने फेस्टिवल सेल स्कीम की घोषणा की है। इसके तहत 20 अक्टूबर 2015 से 29 फरवरी 2016 के दौरान टिकट की सबसे कम कीमत 1590 रुपए होगी। बुकिंग एक नवंबर तक की जा सकती है। इस ऑफर के जरिए आप बेंगलुरू-कोच्चि और बेंगलुरू-गोवा रुट पर 1590 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते है। वहीं, बेंगलुरू-पुणे के लिए आपको 1990 रुपए चुकाना पड़ेगा। दिल्ली-बेंगलुरू मार्ग के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 4290 रुपए हैं। वहीं, अगले साल उड़ान के लिए कंपनी 1299 रुपए में टिकट ऑफर कर रही है।

इंनटरनेशनल उड़ान पर भी छूट

इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया की बजट एयरलाइंस कंपनी ने 20 देशों के कई डेस्टिनेशन के लिए किराए में कटौती की है। इसके अलावा एयरएशिया इंडिया के यात्री एयरएशिया ग्रुप की एयरलाइंस से जुड़े अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन जैसे क्वालालंपुर और बैंकॉक की यात्रा 4,499 और 4,999 रुपए में कर सकेंगे। एयरएशिया की मौजूदगी ज्वाइंट वेंचर्स और सब्सिडियरी के साथ इंडोनेशिया, थाइलैंड, फिलिपींस और भारत में है।

इसस पहले एयर इंडिया ने की थी घोषणा

एयर इंडिया ने त्‍योहारी सीजन में हवाई यात्रा के लिए यात्रियों को आकर्षित करने के लिए चार नई योजनाओं की पेशकश की है। इन योजनाओं में से एक योजना महिला यात्रियों को हवाई किराए में 25 फीसदी छूट देने की भी है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन ने चार योजनाएं एग्‍जीक्‍यूटिव क्लास बोनांजा के तहत पेश की हैं। त्‍योहारों के दौरान घरेलू क्षेत्र में यात्रा करने वाले एग्‍जीक्‍यूटिव क्लास के यात्रियों के लिए यह योजनाएं पेश की गई हैं। इन योजनाओं की वैधता एक नवंबर से 31 दिसंबर तक है।

ये भी पढ़े

त्‍योहारी सीजन में सस्‍ते हवाई सफर का मौका, एयरलाइन कंपनियां लाईं छूट का तोहफा

Good time to fly: एयरलाइंस का फेस्टिव ऑफर, इंटरनेशनल फ्लाइट पर 50% तक डिस्‍काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा