1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Jio ने एक महीने में लगा भारी झटका, 1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा कंपनी का साथ

Reliance Jio ने एक महीने में लगा भारी झटका, 1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा कंपनी का साथ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 23, 2021 09:20 am IST,  Updated : Nov 23, 2021 09:20 am IST

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 35.44 करोड़ हो गई, जो अगस्त में 35.41 करोड़ थी।

Reliance Jio ने एक महीने में...- India TV Hindi
Reliance Jio ने एक महीने में लगा भारी झटका, 1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा कंपनी का साथ Image Source : FILE

Highlights

  • जियो ने मात्र एक महीने में करीब 2 करोड़ ग्राहक गंवाए
  • एयरटेल ने सितंबर में 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े
  • वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों की संख्या भी 10.77 लाख घट गई

नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के लिए इस साल का सितंबर महीना किसी बुरे सपने जैसा रहा। कंपनी ने मात्र एक महीने में करीब 2 करोड़ ग्राहक गंवा दिए। जबकि उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल ने सितंबर में 2.74 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों की संख्या भी 10.77 लाख घट गई। 

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 35.44 करोड़ हो गई, जो अगस्त में 35.41 करोड़ थी। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो के सितंबर तक 42.48 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे। लेकिन सितंबर माह के दौरान उसने 1.9 करोड़ कनेक्शन गंवा दिए। 

समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों में 10.77 लाख की गिरावट आई। इस तरह उसके ग्राहकों का आंकड़ा घटकर 26.99 करोड़ रह गया। उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो ने सितंबर तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए ग्राहकों की संख्या में आई गिरावट का जिक्र किया था। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में कुल वायरलेस कनेक्शनों की संख्या घटकर 116.60 करोड़ पर आ गई। यह आंकड़ा अगस्त में 118.67 करोड़ का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा