लंदन। भारती एयरटेल ने सोमवार को अफ्रीकी कारोबार के आईपीओ को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराने के लिए कीमत दायरा प्रति शेयर 80-100 पेंस तय किया है। कंपनी को आईपीओ के जरिए 75 करोड़ डॉलर (करीब 5,236 करोड़ रुपए) जुटाने की उम्मीद है।
Related Stories
एयरटेल अफ्रीका ने लंदन शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सार्वजनिक पेशकश के लिए साधारण शेयर का मूल्य 80 से 100 पेंस निर्धारित किया गया है। जानकारी में कहा गया कि एयरटेल अफ्रीका द्वारा जारी इस पेशकश में करीब 59.52 करोड़ से 74.40 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ओवर अलॉटमेंट ऑप्शन (ग्रीन शू ऑप्शन) भी शामिल है। इससे करीब 59.5 करोड़ पौंड (75 करोड़ डॉलर) जुटाने की उम्मीद है।
इसमें कहा गया है कि लंदन स्टॉक एक्सचेंज में अंतिम मूल्य की घोषणा 28 जून 2019 को या इसके आस-पास किए जाने का अनुमान है।