1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Airtel Africa जुटाएगी IPO के जरिये 75 करोड़ डॉलर, लंदन स्‍टॉक एक्‍सचेंज में होगी लि‍स्‍टेड

Airtel Africa जुटाएगी IPO के जरिये 75 करोड़ डॉलर, लंदन स्‍टॉक एक्‍सचेंज में होगी लि‍स्‍टेड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 04, 2019 11:43 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 11:43 am IST

भारती एयरटेल ने नियामकीय सूचना में कहा है कि इस पेशकश का मकसद 75 करोड़ डॉलर जुटाना है। इसमें 15 प्रतिशत तक का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल होगा।

Airtel Africa to raise USD 750 mn via IPO, eyes London listing- India TV Hindi
Airtel Africa to raise USD 750 mn via IPO, eyes London listing Image Source : AIRTEL AFRICA

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि उसकी अनुषंगी एयरटेल अफ्रीका द्वारा सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये पूंजी बाजार से 75 करोड़ डॉलर (5,190 करोड़ रुपए) जुटाने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया जाएगा।  

भारती एयरटेल ने नियामकीय सूचना में कहा है कि इस पेशकश का मकसद 75 करोड़ डॉलर जुटाना है। इसमें 15 प्रतिशत तक का ग्रीनशू ऑप्‍शन भी शामिल होगा। आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज को कम करने में किया जाएगा।  

कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा है कि एयरटेल अफ्रीका अपने शेयरों को लंदन स्टॉक एक्सचेंज (प्रीमियम वर्ग) में सूचीबद्ध कराने के लिए एक प्रारम्भिक सार्वजनिक पेशकश के साथ पूंजी बाजार में उतरना चाहती है। इसके अलावा एयरटेल अफ्रीका अपने शेयरों को नाइजीरियन स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा