1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Airtel और Ola ने मिलाया हाथ, ग्राहकों को मिलेंगे कई तरह के फायदे

Airtel और Ola ने मिलाया हाथ, ग्राहकों को मिलेंगे कई तरह के फायदे

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 09, 2017 01:15 pm IST,  Updated : May 09, 2017 01:15 pm IST

Bharti Airtel और Ola ने अपने ग्राहकों को विभिन्‍न तरह की डिजिटल सेवा देने के लिए साझेदारी की है।

Airtel और Ola ने मिलाया हाथ, ग्राहकों को मिलेंगे कई तरह के फायदे- India TV Hindi
Airtel और Ola ने मिलाया हाथ, ग्राहकों को मिलेंगे कई तरह के फायदे

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों को विभिन्‍न तरह की डिजिटल सेवा देने के लिए Ola के साथ साझेदारी की है। Airtel और Ola की इस साझेदारी के तहत Airtel पेमेंट बैंक को Ola अपने ऐप से जोड़ लेगा। इसके अलावा, Ola के मोबाइल वॉलेट Ola Money से Airtel से जुड़े पेमेंट्स किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार Unitech ने जमा करवाई ब्याज की राशि, ग्राहकों में बांटी जाएगी यह रकम

Ola Money को MyAirtel ऐप और Airtel की वेबसाइट के साथ भी जोड़ा जाएगा ताकि जिससे Airtel की वेबसाइट से प्री-पेड मोबाइल/डीटीएच/ब्रॉडबैंड के लिए Ola Money से पेमेंट किया जा सकेगा। Ola की प्रतिस्‍पर्धी कंपनी Uber ने अगस्त 2015 में Airtel Money के साथ ऐसी ही साझेदारी की थी लेकिन एक साल के भीतर ही ये साझेदारी खत्‍म भी हो गई थी।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दाम में रोजाना संशोधन से तेल कंपनियों के मुनाफे में होगी बढ़ोतरी, कीमत घटाने का राजनीतिक दबाव होगा कम

Ola, Airtel के रिटेल पॉइंट्स से ग्राहकों को राइड बुक करने की सुविधा देगा। इसके अलावा इस साझेदारी से Airtel ओला कैब में ओला प्ले पर इंटरटेनमेंट सूट्स भी प्रोवाइड करेगा। Ola के सीईओ और को-फाउंडर भाविश अग्रवाल के अनुसार, दोनों कंपनियों की साझेदारी से कंपनी और ग्राहक दोनों को सुविधा और मोबिलिटी के मामले में काफी फायदा पहुंचेगा। यह ऐसी पहली साझेदारी है जिससे ग्राहकों को फायदा होगा साथ ही उन्हें अलग-अलग तरह के ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा