1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल की विभिन्‍न सेवाओं के लिए अब आएगा केवल एक बिल, लॉन्‍च हुआ एयरटेल होम

एयरटेल की विभिन्‍न सेवाओं के लिए अब आएगा केवल एक बिल, लॉन्‍च हुआ एयरटेल होम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2018 05:15 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 05:15 pm IST

दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी विभिन्न सेवाओं के लिए अब एक ही बिल की सुविधा पेश की है। इसके लिए कंपनी ने एकीकृत इंटरफेस एयरटेल होम पेश किया है, जो घरेलू ब्रॉडबैंड, फिक्स्ड लाइन, पोस्टपेड मोबाइल और डिजिटल टीवी इत्यादि के बिल भुगतान का एकीकरण ग्राहक को एक ही बिल देने की सुविधा देता है।

airtel home- India TV Hindi
airtel home Image Source : AIRTEL HOME

नई दिल्‍ली। दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपनी विभिन्न सेवाओं के लिए अब एक ही बिल की सुविधा पेश की है। इसके लिए कंपनी ने एकीकृत इंटरफेस एयरटेल होम पेश किया है, जो घरेलू ब्रॉडबैंड, फिक्स्ड लाइन, पोस्टपेड मोबाइल और डिजिटल टीवी इत्यादि के बिल भुगतान का एकीकरण ग्राहक को एक ही बिल देने की सुविधा देता है। 

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एयरटेल होम से देश में किसी भी जगह से अन्य एयरटेल कनेक्शन को जोड़ सकते हैं। साथ ही ग्राहक को एक बिल के भुगतान पर 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिलती है। 

वर्तमान में यह सुविधा हैदराबाद में एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए शुरुआती तौर पर उपलब्ध है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे पूरे देश में शुरू कर सकती है। इस सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहक को अपने स्मार्टफोन पर माई एयरटेल एप डाउनलोड कर उसमें एयरटेल होम बैनर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उसमें प्राथमिक खाते के तौर पर घरेलू ब्रॉडबैंड कनेक्शन को जोड़ना होगा और उसके बाद ग्राहक अन्य खाते इसमें जोड़ सकता है। 

कंपनी की इस परियोजना होम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जार्ज मैथेन ने कहा कि एयरटेल होम कंपनी की ओर से उद्योग में पहली बार इस तरह का प्रयास किया गया है और इसे ग्राहकों के सफर को वास्तविक अर्थों में सरल बनाने के लिए तैयार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा