Sunday, January 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. एमटीएनएल ने किया हंगामा, जियो की कीमत में दे रही है प्रतिदिन 3 जीबी डेटा

एमटीएनएल ने किया हंगामा, जियो की कीमत में दे रही है प्रतिदिन 3 जीबी डेटा

दिल्‍ली एवं मुंबई में अपनी सेवाएं देने वाली सरकारी कंपनी महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) देर से ही सही लेकिन अब निजी कंपनियों को टक्‍कर देने के लिए मैदान में आ गई है।

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul
Published : May 26, 2018 06:41 pm IST, Updated : May 26, 2018 06:41 pm IST
MTNL- India TV Paisa

MTNL

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली एवं मुंबई में अपनी सेवाएं देने वाली सरकारी कंपनी महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) देर से ही सही लेकिन अब निजी कंपनियों को टक्‍कर देने के लिए मैदान में आ गई है। अन्‍य टेलिकॉम कंपनियों को टक्‍कर देने के लिए कंपनी 190 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने 5 नए रिचार्ज पैक भी पेश किए हैं। ये पैक 171 रुपए, 197 रुपए, 231 रुपए, 365 रुपए और 421 रुपए के है। इनमें ग्राहकों को 3 जीबी डेटा हर दिन मिल रहा है। इस प्‍लान की वैधता 84 दिन रहेगी। गौरतलब है कि एमटीएनएल का यह ऑफर प्रीपेड सब्सक्राइबर के लिए है। चूंकि इसकी सर्विस दिल्‍ली एनसीआर में है ऐसे में इस ऑफर का लाभ भी यहीं पर मिलेगा।

सबसे पहले बात करते हैं 171 रुपए के रीचार्ज के बारे में। इसके तहत ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिल रहा है। इस प्‍लान की वैधता 28 दिन की है। यहां पर ग्राहकों को डेटा के साथ असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मिल रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने 197 रुपए का रीचार्ज भी पेश किया है, जिसमें यूज़र को 35 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्‍लान में भी असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। यहां ध्‍यान देने योग्‍य बात यह है कि यह डेटा एमटीएनएल के होम नेटवर्क और नेशनल रोमिंग, दोनों में काम करेगा।

अब बात करते हैं एमटीएनएल के 231 रुपए के पैक के बारे में। इसके तहत कंपनी 2.5 जीबी डेटा प्रति दिन दे रही है। इस प्लान में असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस का लाभ मिल रहा है। प्लान की वैधता 42 दिन की है। वहीं, 365 रुपए के पैक में ग्राहक को 3 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा। इसकी वैधता 84 दिन के लिए होगी। ध्यान रहे, मुफ्त वॉयस कॉल और 100 एसएमएस का लाभ भी दोनों पैक में शामिल रहेगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement