1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. वोडाफोन ने पेश किया 9 रुपए का अनलिमिटेड ऑफर, मिलेगी ये सब कुछ

वोडाफोन ने पेश किया 9 रुपए का अनलिमिटेड ऑफर, मिलेगी ये सब कुछ

 Published : Jun 02, 2018 12:31 pm IST,  Updated : Jun 02, 2018 12:31 pm IST

टेलिकॉम कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्‍लान पेश कर रही हैं। जून शुरू होते ही वोडाफोन भी अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्‍लान लेकर आया है। इसके तहत कंपनी ने 9 रुपए का प्‍लान लेकर आई है।

Vodafone- India TV Hindi
Vodafone Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। टेलिकॉम कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्‍लान पेश कर रही हैं। जून शुरू होते ही वोडाफोन भी अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्‍लान लेकर आया है। इसके तहत कंपनी ने 9 रुपए का प्‍लान लेकर आई है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस की सुविधा मिल रही है। यानि कि आप जी भर के बातें कर सकते हैं सिर्फ 9 रुपए में। इसके साथ ही आपको 100 एमबी हाईस्‍पीड डेटा भी मिलेगा। लेकिन बता दें कि इस प्‍लान के तहत आपको सिर्फ 1 दिन की ही वैलिडिटी मिलेगी। यहां यह जानना भी जरूरी है कि कंपनी का यह सिर्फ यूपी ईस्‍ट के लिए ही है।

कंपनी के इस प्‍लान की गहराई में जाएं तो ग्राहक को 9 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इस पैक की मदद से पूर्वी उत्तर प्रदेश के वोडाफोन सब्सक्राइबर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा पाएंगे। इसके अलावा 100 एसएमएस भी मुफ्त होंगे। साथ में इस्तेमाल के लिए 100 एमबी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैधता एक दिन है।

इसी के साथ ही एयरटेल भी 9 रुपए का पैक लेकर आई है। यह पैक पूरे भारत के लिए लागू है। इसमें यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 100 एमबी डेटा मिलता है। लेकिन वोडाफोन के प्‍लान का फायदा सिफर यूपी ईस्‍ट सर्किल के उपभोक्‍ताओं को मिलेगा। वहीं एयरटेल का प्रयोग पूरे भारत में किया जा सकता है। इनके मुकाबले जियो का प्लान 19 रुपये का है। इसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ 20 एसएमएस और 150 एमबी डेटा मिलता है। लेकिन यहां पर आपको जियो एप्‍स के मुफ्त इस्‍तेमाल की सुविधा भी‍ मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा